फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   railway under pass

रेलवे अंडरपास में फंसी रोडवेज की बस, यात्री सुरक्षित निकाले

Fri, 02 Aug 2019 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
railway under pass
फोटो-17-अंडरपास में जल भराव से फंसी रोडवेज की बस। - फोटो : Narnol
गांव तलोट में शुक्रवार को बारिश होने से रेलवे अंडरपास में पानी भर गया। जिसमें हरियाणा राज्य परिवहन की बस फंस गई। गांव वालों की मदद से यात्रियों को निकाला गया।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य परिवहन नारनौल डिपो की बस स्यालोदड़ा से नारनौल आ रही थी। गांव तलोट के रेलवे अंडरपास में बारिश का पानी भरा हुआ था। चालक ने बस को निकालने का प्रयास किया। लेकिन, पानी ज्यादा होने के कारण बस फंस गई। इसके बाद ग्रामीणों की सहायता से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बस चालक लीलूराम ने बताया कि करीब दोपहर 12:30 बजे स्यालोदडा़ मोड़ से बस लेकर नारनौल के लिए चला था। एक बजे गांव तलोट के अंडरपास में दो फुट तक बारिश का पानी जमा था। बस को निकालने के प्रयास में बस पानी में ही बंद हो गई। बारिश होने से पानी का स्तर बढ़ने लगा। ग्रामीण मुकेश व गौरव ने बताया कि बस में सवार 10 सवारियों को सुरक्षित पानी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

रेलवे ने अंडरपास तो सुविधा के लिए बनाए थे। लेकिन, हल्की सी बारिश होने पर इन अंडरपास में पानी भर जाता है। जिससे लोगों का आवागमन बंद हो जाता है। बारिश के समय में रेलवे लाइन के उस तरफ बसे गांवों से इस तरह के गांवों का आने जाने का संपर्क टूट जाता है। कुछ दिन पहले निजामपुर में हुई बारिश से रेलवे के सभी अंडरपासों में पानी भरने से रेल व बस सेवा प्रभावित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed