{"_id":"67a111d1083312a72b0dc974","slug":"railway-service-for-maha-kumbh-starts-from-tomorrow-at-mahendragarh-and-satnali-stations-narnol-news-c-203-1-sroh1012-114945-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महाकुंभ के लिए कल से रेल सेवा शुरू, श्रद्धालुओं में खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महाकुंभ के लिए कल से रेल सेवा शुरू, श्रद्धालुओं में खुशी की लहर
Tue, 04 Feb 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:61- रेलवे स्टेशन महेंद्रगढ़--संवाद
- फोटो : संवाद
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ क्षेत्र के श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन महाकुंभ के लिए किया जाएगा। महेंद्रगढ़ स्टेशन से पहली पांच फरवरी को गाड़ी संख्या 48013 भगत की कोठी से पाटलीपुत्र वाया महेंद्रगढ़ संचालन किया जाएगा। महाकुंभ के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। इन गाड़ियों का ठहराव महेंद्रगढ़ व सतनाली स्टेशनों पर होगा।
महाकुंभ के लिए महेंद्रगढ़ क्षेत्र से करीब पांच हजार श्रद्धालु प्रतिदिन आवागमन करते हैं। इन गाड़ियों की दो-दो ट्रिप लगाई जाएगी। गाड़ी संख्या 04721 व 22 बीकानेर से शाम 7 बजे रवाना होगी, जो लोहारू स्टेशन पर रात 12:25 बजे, सतनाली रात 12:42 बजे, महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर 1:02 बजे, रेवाड़ी 2:45 बजे, दिल्ली 4:50 बजे होते हुए प्रयागराज शाम 6:25 बजे पहुंचेगी। उसके बाद पाटलीपुत्र रात दो बजे पहुंचेगी।
वहीं, पाटलीपुत्र से यही गाड़ी सुबह 4:30 बजे रवाना होगी, प्रयागराज दोपहर 12:05 बजे पहुंचेगी, दिल्ली रात 12:25 बजे, रेवाड़ी 2:45 बजे, महेंद्रगढ़ 3:40 बजे पहुचेंगी, लुहारू 4:40 बजे व बीकानेर सुबह 11:30 बजे पहुचेंगी। गाड़ी संख्या 04721 आठ फरवरी को जाएगी तथा 10 फरवरी 04722 वापिस आएगी। वहीं 15 फरवरी को गाड़ी संख्या 04721 जाएगी व गाड़ी संख्या 04722 17 फरवरी को वापिस आएगी।
विज्ञापन
दूसरी गाड़ी संख्या 48013 व 14 भगत की कोठी से पाटलीपुत्र वाया महेंद्रगढ़ होते हुए 5 फरवरी को रवाना होगी। भगत की कोठी जोधपुर से शाम 4 बजे रवाना होगी, लोहारू रेलवे स्टेशन पर रात 12:25 बजे, महेंद्रगढ़ में 1:02 बजे, रेवाड़ी 2:45 बजे, प्रयागराज में शाम 6:25 बजे तथा पाटलीपुत्र रात दो बजे पहुंचेगी। 7 फरवरी 48014 वापसी पर इन्हीं स्टेशनों से होते हुए आएगी। गाड़ी संख्या 04815-16, 22 फरवरी को रवाना होगी जो इसी रूट से होते हुए प्रयोग पहुंचेगी तथा 24 फरवरी को 04816 गाड़ी संख्या इसी रूट से वापसी होते हुए जोधपुर जाएगी।
दैनिक रेलयात्री महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटोदा ने महाकुंभ के लिए चलाई गई स्पेशल गाड़ियों के लिए रेलवे का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने रेलमंत्री से इन गाड़ियों को स्थाई चलाने की मांग की है। इन रूट पर प्रतिदिन लंबी दूरी की कोई रेल सेवा नहीं है। इससे क्षेत्र के लोगों को इन ट्रेनों के संचालन से लाभ मिलेगा।
रेलवे की ओर से महाकुंभ के लिए स्पेशल दो गाड़ियों का संचालन किया गया है। जो दो ट्रिप बीकनेर से तथा दो ट्रिप जोधपुर से स्पेशल ट्रेन महाकुंभ के लिए आवागमन करेंगी। महाकुंभ के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष गाड़ियां चलाई गई हैं।
निरंजन, स्टेशन अधीक्षक, महेंद्रगढ़।