{"_id":"60f5c6dc8ebc3e79a04b6f62","slug":"railway-line-was-buried-due-to-heavy-rain-narnol-news-rtk6183050119","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बारिश से रेलवे लाइन धंसी, कुआं धंसने से कई किसानों को हुआ भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बारिश से रेलवे लाइन धंसी, कुआं धंसने से कई किसानों को हुआ भारी नुकसान
विज्ञापन
तेज बारिश से धंसा कुआं।
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में तेज बारिश के चलते कहीं लोगों के कुएं धंस गये तो कहीं अंडर पास भरने से गांव का आवागमन कट हो गया। उनींदा व गनियार गांव के अंडर पास में पानी भरने से गांव के लोगों का आवागमन बंद हो गया। बिहाली पहाड़ियों की ओर से आए पानी से उनींदा के पास रेलवे पटरी धंस गई। करीब छह घंटे तक कर्मी लगे रहे तब जाकर रेलवे लाइन सुचारु हो पाई।
इस संबंध में कॉरिडोर के प्रोजेक्ट अधिकारी सुभाष चंद ने बताया कि बारिश के चलते रेलवे लाइन धंस गई थी। रेलवे लाइन के धंसने की जानकारी मिलने पर कर्मचारी बुलाकर काम शुरू करवाया। करीब 6 घंटे इस रूट पर ट्रेनें बाधित रही। लाइन ठीक होने के बाद ट्रैक को सुचारु कर दिया है।
वहीं पानी रेलवे पटरियां तक उनींदा के दूसरी छोर पर खड़ा है। कभी भी पटरी तोड़कर पानी सलीमपुर की ओर जा सकता है। गांव में पानी खड़ा रहने से गांव के लोग परेशान हो रहे है। बिहाली पहाड़ियों से पानी खेतों से पानी बहता हुआ उनींदा गांव में पहुंच गया। वहीं निर्माणाधीन बाईपास के पास भी पानी कई फूट जमा हो गया। पानी निकासी के लिए यहां उनींदा के पास सही व्यवस्था न होने से सड़क टूटने का खतरा बना हुआ है। तेज बारिश के चलते गांव सराय बहादुर में दीपक के मकान में दरार आ गई। गांव सिलारपुर में भी लोगों के घरों में पानी घुस गया। बारिश के चलते कई लोगों को नुकसान हुआ है। वहां बनाए गए सभी अंडर पास में पानी जमा होने से रास्ता बंद हो गया है। पटरी पार कर लोग घरों में पहुंच रहे है। किसी भी अंडर पास में पानी निकासी की व्यवस्था सही नही है।