{"_id":"656a23cbec63625b4f0724ba","slug":"raids-on-ration-depots-at-two-different-places-narnol-news-c-203-1-sroh1012-5551-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दो अलग-अलग जगहों पर राशन डिपो पर की छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दो अलग-अलग जगहों पर राशन डिपो पर की छापे
Fri, 01 Dec 2023 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम की ओर से शुक्रवार को आकोदा में दो अलग-अलग जगहों पर राशन डिपो पर छापे मारे गए। टीम ने गांव गढ़ी में स्थित राशन डिपो पर छापे के दौरान मौके पर डिपो धारक राजकुमार मौजूद मिला।
राशन डिपो के पीओएस मशीन की जांच की गई तो रिकॉर्ड में 8.53 क्विंटल गेहूं, 465 लीटर सरसों तेल मिलना चाहिए था। 25 नवंबर को रसीद नंबर 21486 खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से 30.50 क्विंटल गेहूं ओर भेजा गया था। जाे पीओएस मशीन में नहीं चढ़ा है। पीओएस मशीन व रसीद अनुसार मौके पर 39.03 क्विंटल गेहूं होना चाहिए था, किंतु मौके पर 17 कट्टे गेंहू करीबन 8.50 क्विंटल अधिक पाया गया। इस मौके पर राजकुमार व 8.50 क्विंटल गेंहू को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
वहीं दूसरी ओर गांव खुड़ाना बास में संयुक्त टीम की ओर से राशन डिपो पर छापा मारा। मौके पर डिपो संचालक दिनेश मिला। राशन डिपो का निरीक्षण किया गया तो मौके पर 66 कट्टे गेहूं व 540 लीटर सरसों तेल रखा मिला व करीब 10-15 किलोग्राम चीनी रखी मिली। पीओएस मशीन के ऑनलाइन रिकाॅर्ड की जांच की गई तो रिकाॅर्ड अनुसार चीनी 11 किलोग्राम, सरसों तेल 552 लीटर व गेहूं की मात्रा शून्य पाई गई। निरीक्षण प्रवीन कुमार ने रिकाॅर्ड जांच करके बताया कि नवंबर व दिसंबर माह में विभाग द्वारा 57.55 क्विंटल गेहूं भेजा गया था। रसीद नंबर 20984 के अनुसार 30.39 क्विंटल व रसीद नंबर 21461 के अनुसार 27.16 क्विंटल गेहूं 25 नवंबर को दिनेश के राशन डिपो पर भेजा गया था। मशीन में दिसंबर का 27.16 क्विंटल गेहूं नहीं चढ़ा है क्योंकि विभाग द्वारा अभी तक चालान नहीं काटा गया है। खाद्य आपूर्ति विभाग रिकाॅर्ड अनुसार मौके पर 27.16 क्विंटल गेंहू होना चाहिए था, किंतु राशन डिपो पर 32.5 क्विंटल के लगभग गेंहू रखा मिला है। मौके पर 5.34 क्विंटल गेहूं अधिक, 12 लीटर सरसों तेल कम पाया गया है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम व खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दिनेश व 5.34 क्विंटल गेहूं को पुलिस के हवाले कर दिया। इस मौके पर एएसआई सचिन, एएसआई कर्मपाल, सुनील, अजय व खाद्य आपूर्ति विभाग से निरीक्षक प्रवीन कुमार शामिल रहे।