फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Pulkit was the only son of his parents who got burnt in the car in Sonipat

Narnaul: माता-पिता के इकलौते पुत्र थे पुलकित, सोनीपत के पास कार में आग लगने से जिंदा जलने से हुई मौत

Thu, 23 Jun 2022 08:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 23 Jun 2022 08:47 PM IST
सार

परिजनों ने नम आंखों से राजस्थान के गांव निहालपुरा में अंतिम संस्कार किया। गांव में मातम पसरा है। रो-रोकर माता-पिता की हालत खराब है।

विज्ञापन
Pulkit was the only son of his parents who got burnt in the car in Sonipat
कार में लगी आग, पुलकित का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत में हाईवे पर राईके पास हुए सड़क हादसे में कार में आग लगने से जल कर एमबीबीएस के तीन छात्रों की मौत हो गई। इनमें से एक छात्र पुलकित भी हैं जो कुछ वर्षों से नारनौल के हुड्डा सेक्टर में रहते थे। वह माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। हादसे की जानकारी होने के बाद माता-पिता का रो-रोकर हालत खराब है। राजस्थान स्थित गांव में भी मातम पसर गया है। दोपहर बाद परिजनों ने नम आंखों से पुलकित का अंतिम संस्कार दोपहर बाद उसके पैतृक गांव निहालपुरा, बहरोड राजस्थान में किया। 

विज्ञापन

 
पुलकित मूल रूप से गांव निहालपुरा, बहरोड राजस्थान निवासी थे लेकिन पिछले कुछ वर्षों से नारनौल हुड्डा सेक्टर में रह रहे थे। पुलकित के पिता रमेश कुमार राजस्थान में समाज कल्याण अधिकारी हैं जबकि उसकी मम्मी अध्यापिका हैं। वह दो भाई बहनों में सबसे छोटा था। उसकी बड़ी बहन एमबीबीएस करने के बाद भोपाल से पीजी कर रही है।
विज्ञापन


पुलकित रोहतक पीजीआई से एमबीबीएस कर रहा था। वह एमबीबीएस तीसरे वर्ष का छात्र था। बुधवार रात को पुलकित अन्य चार साथियों के साथ रोहतक से हरिद्वार जाने के लिए आई-10 कार से निकला था। इस बीच सोनीपत से गुजरने वाले मेरठ-झज्जर नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात तेजरफ़्तार कार पत्थरों के बैरिकेट्स से टकरा गई और कार में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कार में सवार पुलकित समेत तीन एमबीबीएस छात्रों की जलकर मौत हो गई। दो एमबीबीएस छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गुरुवार को जब माता-पिता को इकलौते पुत्र पुलकित की मौत की खबर मिली तो उनके पैरों की जमीन निकल गई। हादसे की सूचना से गांव में भी मातम पसर गया।


गुरुवार को उसका शव को गांव निहालपुरा ले जाया गया। अंतिम समय में भी माता पिता उसको देख नहीं  पाए क्योंकि शरीर बुरी तरह से जल चुका था। मां का रो-रो कर बुराहाल तो गया था, परिवार के लोग उसको ढांढस भी बंधा रहे थे लेकिन वह बार-बार पुलकित को याद करके रो रही थी। दोपहर बाद गांव निहालपुरा, बहरोड राजस्थान में पुलकित का अंतिम संस्कार किया गया। गांव के लोग परिवार के लोगों को संभालते हुए उन्हें सांत्वना दे रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed