{"_id":"5afd5dd4dc761ad78554ec91ae3ea3b3","slug":"public-angry-water-problem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल किल्लत पर फूटा गुस्सा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल किल्लत पर फूटा गुस्सा
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Thu, 05 Nov 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
मेघोत हाला के हरिजन मोहल्ले में पेयजल किल्लत पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने दोपहर 3 बजे नांगल चौधरी-निजामपुर रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
राधेश्याम, सुरेंद, हरिसिंह प्रधान, सुनील, अजीत आदि ने बताया कि पेयजल व्यवस्था को लेकर विभाग की ओर से नहरी पानी उपलब्ध करवा दिया गया। सार्वजनिक टंकियों में कनेक्शन होने के कारण ग्रामीणों को राहत मिल गई। परंतु हरिजन मोहल्ले में अभी पेयजल समस्या बरकरार है। नामजद व्यक्ति ने आमर ास्ते में लाइन नहीं दबने दी, जिसके चलते मोहल्ले की टंकी में पानी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
प्रभावित लोगों को दूसरे मोहल्लों की टंकियों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। टंकी में कनेक्शन करवाने के लिए विभाग के अधिकारियों को शिकायत भेजी गई थी। उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार ठेकेदार ने बुधवार को लाइन दबवाने के लिए कारिंदे मेघोत हाला भेजे थे। थोड़ी दूर लाइन खुदाई करने के बाद एक व्यक्ति ने आपत्ति दर्ज करवा दी। जिससे आक्रोशित हरिजनों ने नांगल चौधरी-निजामपुर सड़क मार्ग को बाधित कर दिया। सूचना मिलने पर जाम खुलवाने पुलिस पहुंची। एएसआई रणधीर ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाने की कोशिश की। परंतु पीड़ित लोग पहले लाइन दबवाने की जिद करने लगे। एएसआई ने महिलाओं को समुचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन