{"_id":"663952b920e892a0ba0f63d4","slug":"protest-continues-for-153-days-for-underpass-construction-narnol-news-c-196-1-nnl1004-112074-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 153 दिन से अंडरपास निर्माण के लिए धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 153 दिन से अंडरपास निर्माण के लिए धरना जारी
Tue, 07 May 2024 03:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 07 May 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। अंडरपास निर्माण के शेष कार्य को पूरा करने के लिए अनिश्चितकालीन धरना 153वें दिन भी जारी रहा। धरना की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता मास्टर सूबे सिंह ने की और संचालन हनुमान शर्मा ने किया। संघर्ष समिति संचालक डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि गांव तोबड़ा के श्मशान घाट तक का रास्ता लगभग दो माह से बंद पड़ा है।
लोगों को आवागमन की भारी परेशानी है। इसके चलते ग्रामीणों में भारी रोष है। श्मशान घाट के रास्ते के लिए गांव तोबड़ा के ग्रामीणों की पंचायत भी हो चुकी है। संघर्ष समिति उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर व रींगस को मौखिक व लिखित में बहुत से ज्ञापन सौंपकर भी इस जनहित के अटेली मंडी अंडरपास के शेष निर्माण कार्य को अतिशीघ्र पूरा करने का निवेदन कर चुके हैं।
ऐसे में संघर्ष समिति दोबारा रेलवे प्रशासन से पुरजोर मांग करती है कि जनहित की इस मांग को तत्काल संज्ञान में लेते हुए पूरा किया जाए। संघर्ष समिति दृढ़ संकल्पित है कि जब तक अटेली मंडी अंडरपास का शेष निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता है, तब तक धरना जारी रहेगा। सोमवार को धरने पर रोहतास सेवानिवृत गिरदावर, बिजेंद्र चेयरमेन, प्रकाश खरब, महिपाल सिंह खरब, मास्टर सूबे सिंह, हनुमान शर्मा सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।