फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Protest against atrocities on Hindus in Bangladesh

Mahendragarh-Narnaul News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में किया प्रदर्शन

Sun, 08 Dec 2024 10:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 08 Dec 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
Protest against atrocities on Hindus in Bangladesh
फोटो नंबर- 07बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन करते वि​भिन्न सं
नारनौल। हिंदू संगठनों ने रविवार को शहर में प्रदर्शन कर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम सीटीएम मंजीत कुमार को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व नेताजी सुभाष पार्क में बैठक का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बैठक के बाद संगठन के लोग नेताजी सुभाष पार्क से शहर के मुख्य मार्गों पर प्रदर्शन करते हुए सीटीएम निवास तक गए। उन्होंने मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव, मानवाधिकार आयोग, बांग्लादेश दूतावास व हरियाणा के मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम लिखा।
विज्ञापन

इस मौके पर स्वामी आत्मानंद सरस्वती, हेमंत मुनि, विट्ठल गिरी महाराज, महंत महावीर गिरी, महंत बालकदास, महंत इतवार गिरी, आलोक, ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि महावीर शर्मा, प्रगतिशील शिक्षण ट्रस्ट के संजय शर्मा, मां भारती क्लब के अजय, अनहद शक्ति फाउंडेशन से सुशील यादव, शैलजा यादव, महिपाल चौधरी, नंदलाल नंबरदार, पुरुषोत्तम शर्मा, सुरेश कुमार पूर्व सरपंच तथा दयाराम यादव सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed