फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Processions took place amidst drums and hymns

Mahendragarh-Narnaul News: ढोल-नगाड़ों और भजनों के बीच निकलीं शोभायात्राएं

Sat, 26 Sep 2026 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Processions took place amidst drums and hymns
महेंद्रगढ़। शहर में पिछले दस दिनों से चल रहे गणेश उत्सव का शुक्रवार को श्रीगणेश विसर्जन के साथ समापन हो गया। विभिन्न मंदिरों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं को श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से विदाई दी। विसर्जन से पहले शहर में भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। ढोल-नगाड़ों, डीजे और भजनों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए।
विज्ञापन

प्राचीन हनुमान मंदिर सैनीपुरा, प्राचीन शिव मंदिर सैनीपुरा, मोहल्ला सराय, नया खटीकान और फूलचंद वाला मंदिर सहित कई स्थानों से शोभायात्राएं निकलीं। श्रद्धालुओं ने ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाए और एक-दूसरे को गुलाल लगाया।
विज्ञापन

प्राचीन हनुमान मंदिर की यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए मोटा महादेव मंदिर देवनगर पहुंची, जहां प्रतिमा का विसर्जन किया गया। यहां 11 दिनों तक भजन-कीर्तन और आरती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचीन शिव मंदिर से निकली यात्रा को विधायक कंवर सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा विभिन्न बाजारों से होते हुए झगड़ोली नहर पहुंची, जहां गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed