फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   problem of elderly was not resolved Mini Secretariat reached In Narnaul

Narnaul: बुजुर्ग की समस्या का नहीं हुआ समाधान तो ऊंट लेकर पहुंचा लघु सचिवालय, एसपी को दी ये शिकायत

Mon, 04 Dec 2023 03:38 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 04 Dec 2023 03:38 PM IST
सार

बुजुर्ग अपना नाम बनवारी लाल बता रहा है और ढाणी मामराज का रहना वाला है। वह बोल नहीं सकता है, लेकिन वह कागज पर लिखकर बता रहा है कि उसके ऊंट को गांव के कुछ युवाओं ने चोट पहुंचाई है। जब उसकी किसी ने नहीं सुनी तो वह ऊंट यहां  लेकर पहुंचा है।

विज्ञापन
problem of elderly was not resolved Mini Secretariat reached In Narnaul
ऊंट के साथ बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल में एक बुजुर्ग की समस्या का समाधान नहीं होने पर अपना ऊंट लेकर सोमवार दोपहर 2 बजे लघु सचिवालय में पहुंच गया। वह अपने ऊंट को लघु सचिवालय के मुख्य द्वार के पास लेकर पहुंच गया, जिसके बाद पुलिस कर्मी हरकत में आए और बुजुर्ग व ऊंट को मुख्य द्वार के सामने से हटाया। जिसके बाद वह अधिकारियों की पार्किंग के पास ही ऊंट को बांधकर बैठ गया।

विज्ञापन


बुजुर्ग अपना नाम बनवारी लाल बता रहा है और ढाणी मामराज का रहना वाला है। वह बोल नहीं सकता है, लेकिन वह कागज पर लिखकर बता रहा है कि उसके ऊंट को गांव के कुछ युवाओं ने चोट पहुंचाई है। जब उसकी किसी ने नहीं सुनी तो वह ऊंट यहां लेकर पहुंचा है। फिलहाल बुजुर्ग ऊंट को लेकर अधिकारियों की गाड़ी पार्किंग के पास बैठा है।
विज्ञापन


हालांकि बुजुर्ग से एसपी ने भी मुलाकात कर बुजुर्ग के मामले की जांच करने का आदेश दिया है। लेकिन बुजुर्ग अभी भी लघु सचिवालय में ऊंट लेकर बैठा हुआ है। पुलिस कर्मी भी बुजुर्ग के पास ही खड़े हैं और जानकारी जुटा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed