फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Prize crooks arrested

इनामी बदमाश गिरफ्तार

Thu, 09 Jul 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/नारनौल
ब्यूरो/नारनौल Updated Thu, 09 Jul 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के जवान की हत्या समेत गो-तस्करी और रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले इनामी बदमाश सिट्टू को सीआईए टीम ने मांदी की नदी से गिरफ्तार किया है। मंगलवार को दबोचे गए बदमाश सिट्टू ने कई वारदात में अपनी संलिप्तता कबूली है। पुलिस ने सिट्टू से एक रिवाल्वर और दो कारतूस बरामद किए। सीआईए ने आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन


सीआईए टीम ने बताया कि राजस्थान के अजमेर जिले से संबंध रखने वाला बदमाश बिट्टू उर्फ सिट्टू को मंगलवार देर शाम मांदी की नदी में गिरफ्तार किया। आरोपी खुद को झुंडों के पीछे छिपाए था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद जब आरोपी की तलाशी ली गई, तो एक रिवाल्वर और दो कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन


बदमाश सिट्टू गो-तस्करी, चोरी और लूटपाट करने वाले मेवात के गिरोहों को रेकी कर सूचना देता था और इसके एवज में 10 से 15 हजार रुपये एक रात के लिए लेता था। सिट्टू ने अपने 6 साथियों के साथ 2012 में हरिदास नगर (झाडौदा) थाने के आस-पास दिल्ली पुलिस के जवान की गोली मारकर हत्या की थी। घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद से दिल्ली पुलिस ने सिट्टू बदमाश पर इनाम घोषित किया था। दिल्ली पुलिस के जवान को गोली मारने के मामले में आरोपी गुलाब भी फरार है। मंगलवार को गिरफ्तार किए गए बदमाश सिट्टू को सीआईए ने बुधवार को न्यायालय में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed