फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   private, scholl, order, vinter, vaction, school, manager

आदेशों को ठेंगा: सर्दी में चल रहे हैं निजी स्कूल

Wed, 28 Dec 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 28 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
private, scholl, order, vinter, vaction, school, manager
सुबह स्कूल जाते बच्चे
सर्दियों के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने 25 दिसंबर से 8 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है। इसके तहत सभी सरकारी, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में अवकाश है। जिले में केवल सरकारी स्कूल ही आदेशों की पालना कर रहे हैं जबकि निजी स्कूल संचालक सरकार के इन आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इन आदेश को जारी हुए तीन दिन बीत चुके हैं लेकिन प्राइवेट स्कूल संचालक इनकी अनदेखी कर रहे हैं। जिले के अधिकांश प्राइवेट स्कूल रोजमर्रा की तरह चल रहे हैं। जिले के 792 सरकारी और करीब 320 प्राइवेट स्कूल हैं। शिक्षा विभाग का सख्त निर्देश है कि अगर कोई भी स्कूल खुला मिला तो नोटिस जारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन छुट्टियों में किसी को भी स्कूल खोलने की इजाजत नहीं होगी, चाहे वह सरकारी है या प्राइवेट। दिसंबर और जनवरी माह में सबसे अधिक ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन


एक्स्ट्रा कक्षाएं भी नही लगाई जाएंगी
शिक्षा विभाग ने शीतकालीन अवकाश को लेकर सरकारी, प्राइवेट व एडिड स्कूलों में पहले ही सूचना दी थी ताकि जिन स्कूलों में माह के अंतिम दिनों में कोई कार्यक्रम होना है उसे पहले ही निपटा लें। साथ ही स्कूलों को बताया  गया था कि छुट्टियों में स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे। इन दिनों ना तो कोई एक्सट्रा कक्षाएं लगाई जाएंगी और न ही कोई बच्चों का ग्रुप ले जाएगा। अगर ऐसे में कोई स्कूल खुला मिला तो शिक्षा विभाग उस स्कूल को नोटिस कर सख्त कार्रवाई करेगा। गौरतलब है कि पहले छुट्टियों में कई स्कूलों ने ग्रुप और एक्स्ट्रा कक्षाएं लगा दी थी। उस दौरान शिक्षा विभाग अधिकारियों को भी स्कूल बंद करवाने को लेकर पसीना बहाना पड़ा था।
विज्ञापन


प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को नहीं लगती ठंड!
शिक्षा विभाग के आदेशों की पालना कर जिलेभर के सभी सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं। अगर प्राइवेट स्कूलों की बात करें तो पहले की तरह उन्होंने अपने  स्कूल खोल रखे हैं। ऐसा लगता है कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को सबसे अधिक ठंड लगती है। प्राइवेट स्कूल संचालकों की बात की जाए तो उन्होंने पहले की तरह स्कूल चला रहे है। इस बात से ऐसा लगाता है कि प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को ठंड नही लगती।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों ने सीएम को भेजा पत्र
बुधवार को अनेक अभिभावकों ने सीएम को पत्र भेजा। सीएम को भेजे पत्र में अभिभावकों ने लिखा है कि सरकार द्वारा सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों की छुट्टी घोषित की हुई है। सभी गैर सरकारी स्कूल अभी तक खुले हैं। ये गैर सरकारी स्कूल सरकार के द्वारा किसी भी घोषित अवकाश होने पर ये स्कूल अवकाश  नहीं करते और मनमानी करते है। इसके कारण बच्चे सुबह ठंड होने के बावजूद  स्कूल जाते हैं। इसलिए सभी गैरसरकारी स्कूलों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कर सभी स्कूलों की छुट्टी करवायी जाए।

 
कोट
25 दिसंबर से 8 जनवरी तक जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद करने के आदेश हैं। प्राइवेट स्कूल खुले हैं तो वह गलत है। कोई स्कूल खुला मिलता है तो नोटिस देने के साथ-साथ आला अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।   - मुकेश कुमार लावणिया, जिला शिक्षा अधिकारी, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed