फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Preparations for admission in ITI women started, team will go to villages

Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई महिला में दाखिले के लिए तैयारी शुरु, गांव-गांव जाएगी टीम

Wed, 15 May 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 15 May 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Preparations for admission in ITI women started, team will go to villages
फोटो संख्या:60- राजकीय महिला औद्योगिक प्र​शिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। हरियाणा शिक्षा बोर्ड व सीबीएसई की ओर से दसवीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से वर्ष 2024-25 के दाखिले के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ के प्राचार्य हर्षवर्धन शर्मा ने बताया कि परीक्षा परिणाम घोषित किए जा चुके है। इसके पश्चात विद्यार्थी दाखिला लेने के लिए तैयारी शुरू कर सकते हैं। दाखिले को लेकर औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग भी तैयारी पूरी कर चुका है। प्रदेशभर में जल्द ही आईटीआई में दाखिले के लिए शेड्यूृल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव-गांव जाकर विद्यार्थियों को प्रेरित करेंगी टीम
प्राचार्य हर्षवर्धन शर्मा ने बताया कि राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में क्षेत्र की छात्राओं के दाखिला के लिए स्टाफ के सदस्यों को विभिन्न गांवों, शहर व स्कूलों में भेजा जाएगा। जहां पर छात्राओं को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे जानकारी दी जाएगी। पिछले वर्ष भी इसी तरह से प्रयास किए गए थे जिनके सार्थक परिणाम भी आए थे। इसके अलावा संस्थान में एक हेल्प डेस्क भी बनाई गई है जहां पर छात्राएं आकर जानकारी प्राप्त कर सकती है।
विज्ञापन

सरकार युवतियों को आईटीआई में दाखिले के लिए दी जाएंगी विशेष सुविधाएं
उन्होंने बताया कि सरकार युवतियों को महिला आईटीआई में दाखिला लेने के लिए विशेष सुविधा दे रही है। इस बार सरकार महिलाओं का कौशल निखारने पर विशेष ध्यान दे रही है। सरकार की ओर से छात्राओं को छात्रवृति, प्रशिक्षण, एक हजार रुपये की राशि टूलकिट के, निशुल्क बस पास सुविधा, निशुल्क पासपोर्ट बनवाने की सुविधा, निशुल्क ट्यूशन फीस, पुस्तकालय की सुविधा, लड़कियों को बढ़ावा देने के लिए 2500 रुपये प्रोत्साहन राशि जैसी अनेक सुविधाएं सरकार के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाती है। भविष्य में भी छात्राओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रयास संस्थान की ओर से किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के लिए तैयार रखें अपने यह जरूरी दस्तावेज
संस्थान में दाखिले के लिए विद्यार्थियों के पास आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, परिवार पहचान पत्र, बैंक अकाउंट की कॉपी, हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, ईमेल आईडी का होना अनिवार्य है। प्रशिक्षण संस्थान में छह कोर्सों पर 204 सीटों पर दाखिला किया जाएंगे। दाखिला प्रक्रिया मैरिट के आधार पर किया जाएगा।
महिला आईटीआई में यह है सीटों की स्थिति
ट्रेड सीटें
सिलाई कटाई कोर्स 40
हाथ व मशीन की कढ़ाई कोर्स 20
कोपा 48
इलेक्ट्रॉनिक मैकैनिक 24
ब्यूटी पार्लर कोर्स 48
स्टेनो हिंदी 24

फोटो संख्या:60- राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़--स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed