फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Pre-monsoon activity may increase from June 16

16 जून से बढ़ सकती है प्री मानसून की सक्रियता

Mon, 13 Jun 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Pre-monsoon activity may increase from June 16
सोमवार की शाम को नांगल चौधरी में होती बारिश। - फोटो : Narnol
नारनौल। जिले में सोमवार की सुबह से ही बादल छाए और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ तेज गति से हवाएं चलने की गतिविधियों को दर्ज की गई। वहीं नांगल चौधरी में 5 बजे बाद हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। दिनभर बादलों की आवाजाही के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ का असर हरियाणा एनसीआर के सीमित स्थानों पर ही देखने को मिला है। मंगलवार को एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आंशिक प्रभाव देखने को मिलेगा। इस मौसमी प्रणाली से हरियाणा के उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल व कैथल में हल्की बारिश और तेज गति से धूल भरीं हवाएं चलने जैसी प्री मानसून गतिविधियों को दर्ज की जाएगी। अभी तक कमजोर मौसम प्रणाली द्वारा गतिविधियां की वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है। अभी भी हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर भीषण गर्मी और प्रचण्ड हीट बेव लू का आगाज जारी है। सोमवार को जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश 44.5 डिग्री सेल्सियस और डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान क्रमश: 30.0 डिग्री सेल्सियस और 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जिले में 16 से 22 जून तक प्री मानसून गतिविधियां हो सकती हैं। इसमें 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और आंधी के साथ बूंदाबांदी/बारिश/तेज बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना बन रही है। संपूर्ण इलाके से भीषण गर्मी और लू का दौर समाप्त हो जाएगा। आमजन को राहत की बारिश देखने को मिलेगी। एक हफ्ते से सुस्त पड़े मानसून में अब तेजी आनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed