फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   pratest administration alart

हड़ताल को लेकर प्रशासन सतर्क, सुबह रोडवेज की 30 बसें चलाने का दावा, धारा 144 लगाई

Wed, 08 Jan 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
pratest administration alart
मांगों को लेकर विरोध जताते एलआईसी कर्मचारी। - फोटो : Narnol
जिले के विभिन्न कर्मचारी यूनियनों की बुधवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। जिला प्रशासन ने बस स्टैंड के पास धारा 144 लागू कर दी है। दूसरी ओर हड़ताल में शामिल रोडवेज यूनियन ने दावा किया है कि बुधवार को पूरी तरह से चक्का जाम रहेगा। इसके लिए यूनियन ने तैयारियां की हैं। जबकि, रोडवेज के जीएम ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि सुबह 30 बसों का संचालन हो। जिससे यात्रियों असुविधा न हो।
विज्ञापन

बता दें कि सर्व कर्मचारी संघ समेत अन्य यूनियनों ने बुधवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। इसके लिए सर्व कर्मचारी संघ समेत अन्य संगठन व यूनियन हड़ताल को सफल बनाने में लगे हुए हैं। ऐसे में हड़ताल पर जिला प्रशासन पूरी नजर बनाए हुए हैं। डीसी ने सभी विभागों से कर्मचारियों की दो टाइम हाजिरी रिपोर्ट देने को कहा है। रोडवेज यूनियन के प्रधान राजेश डांगी ने बताया कि यूनियन के सदस्यों समेत अन्य की वर्कशॉप में बैठक हुई है। इसमें बुधवार को होने वाले चक्का जाम को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि कर्मचारी हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। रोडवेज के जीएम राजीव नागपाल ने कहा कि हड़ताल के दौरान यात्रियों की सुविधाओं के लिए 50 प्रोवेशनल चालकों-परिचालकों की मदद से बसें चलवाई जाएगी। दूसरी ओर बिजली निगम में भी आधे कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। हड़ताल में एचएसईवी शामिल नहीं होगी।
विज्ञापन

ऑल हरियाणा पावर यूनियन के जिला सचिव सुरेंद्र सैनी ने बताया कि ऑल हरियाणा व जेई यूनियन हड़ताल में शामिल होगी। उन्होंने बताया कि यूनियन का प्रयास है कि हड़ताल पूरी तरह से सफल हो। इसके अलावा हड़ताल में आशा वर्कर, आंगनवाड़ी, सिंचाई विभाग व जनस्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल होंगे। दूसरी ओर पुलिस ने भी प्रमुख जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इसके लिए संबंधित डीएसपी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमा निगम के कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर
भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा नारनौल में कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने भारत सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ मंगलवार को दोपहर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता मदन सिंह ने की। ऑल इंडिया बीमा कर्मचारी संघ के रोहतक मंडल के संयुक्त सचिव वीर सिंह यादव ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ केंद्रीय श्रमिक संगठनों के संयुक्त आह्वान पर आठ जनवरी को हड़ताल पर रहेंगे। बाद में हड़ताल के बारे में शाखा कमेटी ने ब्रांच प्रबंधक सूबे सिंह भूरिया को ज्ञापन दिया। इस मौके पर जय नारायण, संजीव भार्गव, महेंद्र सिंह, यशपाल, रामदत्त, विजय सिंह, नरेंद्र सिंह, कर्मवीर, दुलीचंद, विष्णु प्रकाश, स्नेह लता, पुष्पा व कृष्णा शामिल थी।
हड़ताल के दिन मुख्यालय को दो बार भेजी जाएगी हाजिरी रिपोर्ट
राज्य में कर्मचारियों की विभिन्न यूनियनों द्वारा आठ जनवरी को की हड़ताल के मध्यनजर जिले में सभी प्रकार की तैयारियां कर ली गई हैं। कर्मचारियों द्वारा घोषित हड़ताल के दिन दो बार उपस्थिति रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी। डीसी जगदीश शर्मा ने बताया कि जिले में कुछ स्थानों पर प्रशासन द्वारा धारा 144 लागू की गई है। आदेशों की अवहेलना करने वालों पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे व शाम 4 बजे कार्यालयों की उपस्थिति रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी। इसे लेकर जिले के सभी अधिकारियों को हिदायत दी जा चुकी है।
मोबाइल की दुकानें रहेंगी बंद
द नारनौल मोबाइल विक्रेता एसोसिएशन के प्रधान सुरजीत सिंह अरोड़ा ने बताया कि बुधवार को मोबाइल की दुकानें बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन व रिटेल में मोबाइल का रेट एक समान होना चाहिए। सिंह ने बताया कि ऑल इंडिया मोबाईल रिटेलर एसोसिएशन के तत्वाधान में राम लीला मैदान दिल्ली में 8 जनवरी को आयोजित राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन में भाग लेंगे।

प्रोवेशनल चालकों-परिचालकों की मदद से सुबह बसें संचालित की जाएगी। जिससे यात्रियों को असुविधा न हो। हमारा प्रयास होगा कि बसें पहले की तरह चलें। इसके लिए इंतजाम किया गया है।
- राजीव नागपाल, जीएम रोडवेज नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed