{"_id":"6a5d16c9c7a9d0e1ad053161","slug":"power-issues-in-meghot-hala-villagers-distressed-narnol-news-c-196-1-nnl1004-142738-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मेघोत हाला में बिजली समस्या, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मेघोत हाला में बिजली समस्या, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
नारनौल। गांव मेघोत हाला में बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर चिंता जताई है। करीब 15 से 20 परिवारों को 700-800 मीटर दूर पोल से बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। उन्हें अपने स्तर पर लंबी केबल बिछाकर घरों तक बिजली पहुंचानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह विभागीय नियमों का उल्लंघन है।
ग्रामीणों के अनुसार, नियमों के तहत 70 मीटर से अधिक दूरी पर कनेक्शन नहीं दिए जाने चाहिए। इसके बावजूद, वर्षों से लोग अपनी जिम्मेदारी और जोखिम पर बिजली का उपयोग कर रहे हैं। खुले में बिछी लंबी केबलों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने कहा कि तीन से चार अतिरिक्त बिजली पोल लगाने से समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है। हालांकि, इस दिशा में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
ग्रामीणों ने बिजली मंत्री अनिल विज और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ईमेल से शिकायत भेजी है। डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक (हिसार), उपायुक्त नारनौल और अधीक्षण अभियंता को भी शिकायतें भेजी गई हैं। इस मामले को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भी उठाया गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द अतिरिक्त पोल लगाकर समस्या हल करने की मांग की है।