फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   poltical

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बारिश, फीके पड़े कार्यक्रम

Sun, 01 Sep 2019 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
poltical
फोटो-13-हीरो होंडा चौक के पास बारिश में लोग सीएम का स्वागत करते हुए। - फोटो : Narnol
ुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा नारनौल के गांव नीरपुर में समाप्त होने के बाद जैसे ही नारनौल शहर में प्रवेश हुई बारिश हो गई। लोग बारिश में ही खड़े होकर सीएम के जन आशीर्वाद रथ यात्रा का हाथ हिलाकर अभिनंदन किया। बारिश ने कार्यकर्ताओं की तैयारी पर पानी फेर दिया और शहर में कार्यक्रम फीका रहा।
विज्ञापन

बता दें कि नारनौल में सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा सवा पांच बजे मिर्जापुर-बाछौद पहुंची थी। इसके बाद लगभग छह बजे नारनौल शहर में यात्रा पहुंची। नारनौल में जन आशीर्वाद यात्रा के लगभग 24 जगहों पर अभिनंदन होना था। लेकिन, शहर में जोरदार बारिश होने के कारण सीएम का लोगों ने बस के अंदर ही स्वागत किया। जिससे सीएम की एक छलक दिखने पूरे दिन इंतजार में उत्साहित लोगों को मायूसी होना पड़ा। अच्छी बारिश के चलते सीएम मनोहर लाल रथ में ही बैठकर हाथ हिलाकर लोगों का अभिनंदन किया। नारनौल में कैलाश नगर में नप की चेयरमैन भारती सैनी, पार्क गली में बजरंग अग्रवाल, गोविंद भारद्वाज, मनोज जांगड़ा समेत अन्य ने किया। इसके बाद नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह ने गहली चौक पर सीएम का स्वागत किया।
विज्ञापन

बारिश से शहर में पानी भरने पर रूट में किया बदलाव
झमाझम बारिश के चलते मुख्यमंत्री के रूट पर कई जगहों पर जल भराव हो गया। ऐसे में सीएम गहली चौक, कुलताजपुर चौक, कोरियावास से हीरो होंडा चौक होते हुए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचे। जलभराव के चलते सैनी धर्मकांटा, सुभाष स्टेडियम, मोहल्ला जमालपुर, मेहता चौक, गुरु गोविंद सिंह स्कूल, विधायक कार्यालय, मोहल्ला रावका, अग्रेसन चौक, जैन धर्मशाला से चितवन वाटिका पर होने वाले कार्यक्रम स्थगित करने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के चलते शहर में बिजली रही गुल
शुक्रवार को शाम छह बजे बारिश होने के कारण शहर की बिजली गुल हो गई। बारिश के कारण शहर की बिजली गुल होने से सीएम को मेन सड़कों पर अंधेरे में ही गुजरा पड़ा। बिजली गुल होने के कारण पूरे शहर में अंधेरा छाया रहा। इससे आम लोगों को परेशानी हुई। इसमें कुछ लोगों के जेब भी कट गई।

चितवन वाटिका में नहीं हुई सभा, रथ से किया संबोधित
पूर्व कार्यक्रम के अनुसार चितवन वाटिका में विधायक ओपी यादव व प्रधान शिव कुमार मेहता की ओर से जनसभा होनी थी। लेकिन, बारिश के कारण वाटिका में जनसभा नहीं हो सकी। रात करीब आठ बजे सीएम ने रथ से ही लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed