फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Polling parties' randomization process completed

पोलिंग पार्टियों की रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी

Sat, 11 Jun 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Polling parties' randomization process completed
रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के दौरान मौजूद उपायुक्त डॉ. जय कृष्ण आभीर। संवाद - फोटो : Narnol
नारनौल। उपायुक्त डॉ. जय कृष्ण आभीर की अध्यक्षता में एनआईसी कार्यालय में शुक्रवार देर शाम निकाय चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों की द्वितीय रेंडमाइजेशन प्रक्रिया की गई। आगामी 19 जून को होने वाले निकाय चुनाव में जिला महेंद्रगढ़ की तीनों निकाय के कुल 112 बूथ के लिए 123 पोलिंग पार्टियों को लगाया गया है। इसमें10 प्रतिशत स्टाफ को रिजर्व रखा गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि यह द्वितीय रेंडमाइजेशन प्रक्रिया एनआईसी हरियाणा द्वारा बनाए गए सॉफ्टवेयर के माध्यम से की गई है। इस दूसरे दौर की रेंडमाइजेशन प्रक्रिया में पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारी के अलावा पूरी पोलिंग पार्टी की ड्यूटी तय की गई है। इन्हें अगला प्रशिक्षण अपने-अपने रिटर्निंग ऑफिसर की देखरेख में लेना है। इसके आगे संबंधित बूथ पर जाने की जानकारी इन्हें 18 जून को बूथ पर रवाना होने से पहले दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूरी पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी तथा दो पोलिंग अधिकारी लगाए जाते हैं। कुल 4 लोग एक पार्टी में लगाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि इन 123 पार्टियों के लिए 492 कर्मचारियों व अधिकारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले प्रथम रेंडमाइजेशन प्रक्रिया में पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों की ड्यूटी तय की गई थी।जिसके बाद जिला के तीनों निकाय के पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों को संयुक्त रूप से सभागार में प्रशिक्षण दिया गया था। अब इनके संबंधित आरओ अगला प्रशिक्षण दप्रे जिसमें पूरी पार्टी शामिल होगी।
उन्होंने बताया कि नारनौल नगर परिषद में 76 बूथ बनाए गए हैं। महेंद्रगढ़ नगर पालिका में 23 तथा नांगल चौधरी नगर पालिका में 13 बूथ बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा चुनाव आयोग के दिशा निर्देश अनुसार सॉफ्टवेयर के माध्यम से पोलिंग पार्टियों की ड्यूटी लगाई जाती है। इस दौरान कंप्यूटर अपने आप ड्यूटी तय करता है इसमें कोई मानवीय दखल नहीं होता। सिस्टम एनालिस्ट राजकुमार द्वारा कंप्यूटर पर कमांड दी गई।

इस मौके पर एसडीएम महेंद्रगढ़ वकील अहमद, एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, नगराधीश डॉ मंगलसैन, डीआईओ हरीश शर्मा तथा नायब तहसीलदार चुनाव विनोद तंवर के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed