फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Policemen should patrol as much as possible

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिसकर्मी ज्यादा से ज्यादा गश्त करें

Sat, 07 Dec 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 07 Dec 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Policemen should patrol as much as possible
नारनौल। पुलिस अधीक्षक ने डीएसपी, सभी थाना प्रबंधकों, चौकी प्रभारियों, जिला की अन्य सभी यूनिट इंचार्जों, डीपीओ कार्यालय के शाखा इंचार्जों की मीटिंग ली। एसपी ने कहा कि पुलिस अधिकारी, थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज ज्यादा से ज्यादा गश्त करें। संदिग्धों की जांच करें।
विज्ञापन

मादक पदार्थ के तस्करों, असलाह तस्करों व अन्य गैरकानूनी धंधा करने वालों के नेटवर्क को कुचलने के लिए सख्ती से निपटें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि लंबित मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करें। कार्यालयों, थानों में लंबित शिकायतों पर निवारक कार्रवाई करते हुए जल्द निपटारा करें।
विज्ञापन

कार्यालयों, थाने/चौकियों में आने वाले फरियादियों की शिकायत सुनकर उचित कार्रवाई करें। थाने में आने वाली शिकायतों व शिकायतकर्ता का विवरण रजिस्टर में इंद्राज करें। इसके साथ ही विशेष बिना नंबर प्लेट के वाहनों की गहनता से चैकिंग करने के निर्देश दिए। एसपी पूजा वशिष्ठ ने महिला विरुद्ध शिकायतों पर तुरंत प्रभाव से मामला दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मीटिंग के दौरान उप पुलिस अधीक्षक मोहम्मद जमाल, उप पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार, उप पुलिस अधीक्षक हरदीप सिंह और सभी थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्ज, सीआईए इंचार्ज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed