फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Policeman beats up roadways bus operator for asking for fare

Mahendragarh-Narnaul News: किराया मांगने पर पुलिसकर्मी ने रोडवेज बस के परिचालक को पीटा

Fri, 05 Apr 2024 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 05 Apr 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Policeman beats up roadways bus operator for asking for fare
नारनौल। नारनौल डिपो के एक परिचालक के साथ हरियाणा के पुलिसकर्मी ने किराये को लेकर मारपीट की। इससे परिचालक की ई-टिकटिंग मशीन टूट गई व झगड़े में परिचालक के करीब 8 हजार रुपये भी गायब हो गए। रोडवेज बस के परिचालक ने जयपुर के नजदीक भाबरू थाने में पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन

परिचालक ने बताया कि नारनौल डिपो से वीरवार को जयपुर के लिए सुबह 8.40 मिनट पर बस रवाना हुई थी। इस दौरान जयपुर से पहले एक पुलिसकर्मी से परिचालक ने किराया मांगा तो वह मारपीट करने लग गया। पुलिसकर्मी ने अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए टिकट लेने से मना कर दिया। इससे रोडवेज बस में सवार यात्री भी काफी देर तक परेशान रहे। जब यात्रियों ने जवान से किराया लेने की बात कही तो उनके साथ भी बहस करने लग गया और मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed