{"_id":"5d409ce88ebc3e6d1e2bdee0","slug":"police-warking-narnol-news-rtk5084777121","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने पुलिस अधिकारियों को दिया स्मार्ट तरीके से काम करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने पुलिस अधिकारियों को दिया स्मार्ट तरीके से काम करने का निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी चंद्रमोहन ने कहा पुलिस अधिकारी स्मार्ट तरीके से काम करें। अपराधियों को पकड़ने के लिए आधुुनिक तकनीकों का उपयोग करें। संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए अपराध के जाल तो तोड़ने के लिए काम करें। क्षेत्र में बढ़ रहे साइबर क्राइम पर मॉडर्न टेक्निक से काम करने की जरूरत है। हर एक अपराधी की हिस्ट्री तैयार करें।
पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन मंगलवार को महेंद्रगढ़ थाना पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों की मीटिंग ली। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतों को जल्द से जल्द निपटाएं। रात के समय की गश्त को बढ़ाएं। जिन एरिया में नाके लगाएं वहां वाहनों की सघनता से जांच करें। रात के समय वाहनों की जांच जरूर होनी चाहिए। जो केस का निपटान हो चुुका उन वाहनों को थाना परिसर से हटाने के लिए फाइल तैयार करें। परिसर में स्वच्छता के लिए एक दिन कुछ घंटे के लिए श्रमदान करें। पुलिस अधीक्षक ने इस महीने दस जुलाई को महेंद्रगढ़ शहर में छह लाख रुपये के मोबाइल चोरी केस में जवाब मांगा। डीएसपी यादराम ने कहा कि पुलिस की टीम को कुछ सुराग मिले हैं। जल्द ही आरोपियों तक पहुंचेंगे। वहीं बताया कि पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन अब सप्ताह में एक दिन महेंद्रगढ़ थाना में बैठेंगे। यहां नागरिकों की शिकायत सुनकर उनका समाधान करेंगे। अगले सप्ताह से इसका शेड्यूल जारी होगा। हर सोमवार को एसपी महेंद्रगढ़ में रहेंगे। सोमवार अवकाश या अन्य कारण के चलते नहीं आ सके तो मंगलवार को शिकायत सुनेंगे।
थाने में लगाया पौधा..
इस मौके पर एसपी चंद्रमोहन ने थाना परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि सभी थानों में पौधे लगाए जा रहे हैं। अब तक पुलिस महकमा करीब एक हजार पौधे लगा चुका है। थाना परिसर को हरा भरा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने थानों को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए।