फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police stopped people from setting up tents for the protest demanding the district headquarters.

Mahendragarh-Narnaul News: जिला मुख्यालय की मांग को लेकर धरने के लिए पुलिस ने टेंट लगाने से रोका

Fri, 09 Aug 2024 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 09 Aug 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Police stopped people from setting up tents for the protest demanding the district headquarters.
फोटो संख्या:63-जिला मुख्यालय की स्थापित को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सामजिक संगठन व अ​धिवक्त
महेंद्रगढ़। नारनौल को अलग जिला व महेंद्रगढ़ में जिला मुख्यालय स्थापित करने की मांग को लेकर शनिवार से लघु सचिवालय के बाहर पांच दिवसीय धरना शनिवार से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय संघर्ष समिति की ओर से धरना-प्रदर्शन की तैयारियां पूरी की गई हैं। शुक्रवार की सुबह करीब 10 शहर थाना प्रभारी ने धरने के लिए टेंट को लगाने से रोक दिया। इसके बाद बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं व सामाजिक संगठन के सदस्यों ने उपमंडल अधिकारी से मुलाकात की। उपमंडल अधिकारी संघर्ष समिति सदस्यों को लघु सचिवालय के बाहर धरना देने के लिए अनुमति दी गई।
विज्ञापन

15 जुलाई को क्षेत्र के लोगों की ओर से नारनौल को अलग जिला बनाकर महेंद्रगढ़ में जिला मुख्यालय स्थापित करने की मांग के लिए लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया था। इसके बाद 8 जुलाई को मांग को लेकर समिति की बैठक की गई थी। समिति ने 10 से 15 अगस्त तक लघु सचिवालय में धरना देने का निर्णय लिया था। संघर्ष समिति सदस्यों ने महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जाकर लोगों को इस धरने पर पहुंचने का निमंत्रण दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लघु सचिवालय के बाहर दिया जाएगा धरना
जिला मुख्यालय संघर्ष समिति ने लघु सचिवालय के अंदर धरना देने का निर्णय लिया था। शुक्रवार की सुबह धरने के लिए टेंट का सामान भी पहुंच गया था। इसी बीच शहर थाना प्रभारी सुधीर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे व वहां पर धरने के लिए स्वीकृति के दस्तावेजों की मांग की। स्वीकृति नहीं होने के कारण थाना प्रभारी ने टैंट लगाने से रोक दिया। इसके बाद जिला मुख्यालय संघर्ष समिति के सदस्य उपायुक्त मोनिका गुप्ता से मिले तो उन्होंने भी सीटीएम से मिलने के लिए कहा। सीटीएम की ओर स्वीकृति पत्र को मॉर्क करके महेंद्रगढ़ उपमंडल अधिकारी को भेज दिया। इसके बाद बार एसोएिशन के सदस्यों व सामाजिक संगठन के सदस्यों ने मिलकर एसडीएम से मुलाकात की।

प्रत्येक गांव में संघर्ष समिति द्वारा भेजी जाएंगी बसें
बलवान फौजी ने बताया कि जिला मुख्यालय की मांग को आज से लघु सचिवालय के बाहर धरना शुरू किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र से लोगों को धरनास्थल तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक गांव में बस सुविधा उपलब्ध रहेगी। सुबह प्रत्येक गांव में बस पहुंच जाएगी। इस मौके पर समाजसेवी रामनिवास पाटौदा, डॉ. धर्मबीर पायगा, पीटीआई रामचंद्र फौजी, हवलदार राकेश, पीटीआई रामचंद्र फौजी, जगदेव फौजी, प्रमोद फौजी, गुरदयाल शर्मा, जोगिंद्र मास्टर, दीपक फौजी, राहुल यादव, इंजीनियर संदीप शास्त्री मौजूद रहे।

फोटो संख्या:63-जिला मुख्यालय की स्थापित को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सामजिक संगठन व अधिवक्त

फोटो संख्या:63-जिला मुख्यालय की स्थापित को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सामजिक संगठन व अधिवक्त

फोटो संख्या:63-जिला मुख्यालय की स्थापित को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सामजिक संगठन व अधिवक्त

फोटो संख्या:63-जिला मुख्यालय की स्थापित को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सामजिक संगठन व अधिवक्त

फोटो संख्या:63-जिला मुख्यालय की स्थापित को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सामजिक संगठन व अधिवक्त

फोटो संख्या:63-जिला मुख्यालय की स्थापित को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सामजिक संगठन व अधिवक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed