फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police sought cooperation from traders to prevent theft

चोरी की वारदातों को रोकने के लिए पुलिस ने मांगा व्यापारियों से सहयोग

Mon, 21 Mar 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Police sought cooperation from traders to prevent theft
शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने व्यापारियों से सहयोग मांगा। सोमवार को शहर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बालाजी चौक पर व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बार-बार अपील के बावजूद भी व्यापारियों ने अभी तक चौकीदारों की नियुक्ति नहीं की है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर जगह तैनात नहीं रह सकती। इसलिए सभी को सहयोग करना होगा। चोरी की वारदातों में व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान हो जाता है। पिछले दो माह के दौरान एएसपी सिद्धांत जैन व पुलिस के आला अधिकारियों से व्यापारियों के साथ बैठक कर चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए सहयोग की अपील की थी। लेकिन अभी तक व्यापारियों द्वारा चौकीदारों की नियुक्ति नहीं की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे पूर्व शहर को दस जोन में बांटकर प्रत्येक जोन में एक चौकीदार की तैनाती की अपील की गई थी लेकिन अभी तक कोई तैनाती नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि चोरी की वारदातों को रोकने के लिए सभी को सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी एवं दुुकानदार आपसी तालमेल बनाकर प्रत्येक जोन वाइज एक-एक चौकीदार की शीघ्र नियुक्ति करें। इस अवसर पर बालाजी चौक व आसपास के दुकानदारों ने थाना प्रभारी को आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही चौकीदार की नियुक्ति करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed