{"_id":"6238bff56bf6fb6bfb1d5c4c","slug":"police-sought-cooperation-from-traders-to-prevent-theft-narnol-news-rtk6416775119","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की वारदातों को रोकने के लिए पुलिस ने मांगा व्यापारियों से सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की वारदातों को रोकने के लिए पुलिस ने मांगा व्यापारियों से सहयोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने व्यापारियों से सहयोग मांगा। सोमवार को शहर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बालाजी चौक पर व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बार-बार अपील के बावजूद भी व्यापारियों ने अभी तक चौकीदारों की नियुक्ति नहीं की है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर जगह तैनात नहीं रह सकती। इसलिए सभी को सहयोग करना होगा। चोरी की वारदातों में व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान हो जाता है। पिछले दो माह के दौरान एएसपी सिद्धांत जैन व पुलिस के आला अधिकारियों से व्यापारियों के साथ बैठक कर चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए सहयोग की अपील की थी। लेकिन अभी तक व्यापारियों द्वारा चौकीदारों की नियुक्ति नहीं की गई है।
उन्होंने कहा कि इससे पूर्व शहर को दस जोन में बांटकर प्रत्येक जोन में एक चौकीदार की तैनाती की अपील की गई थी लेकिन अभी तक कोई तैनाती नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि चोरी की वारदातों को रोकने के लिए सभी को सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी एवं दुुकानदार आपसी तालमेल बनाकर प्रत्येक जोन वाइज एक-एक चौकीदार की शीघ्र नियुक्ति करें। इस अवसर पर बालाजी चौक व आसपास के दुकानदारों ने थाना प्रभारी को आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही चौकीदार की नियुक्ति करेंगे।