फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police seized 66 challans and three during night patrol

पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान 66 वाहनों के चालान और तीन को जब्त किया

Fri, 17 Dec 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Police seized 66 challans and three during night patrol
नाइट डोमिनेशन के दौरान तैनात पुलिस बल। संवाद - फोटो : Narnol
जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने वीरवार रात्रि को जिले नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। अभियान के चलते जिले की पुलिस रात भर अलर्ट रही। इस दौरान पुलिस ने सड़क पर दौड़ने वाले वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच व पूछताछ करके ही उन्हें आगे बढ़ने दिया। अभियान में 50 पुलिस चेकिंग पार्टियों ने चेकिंग की, जिसमें 948 वाहनों को चेक किया गया। इनमें से 66 वाहनों के चालान किए गए और 3 वाहनों को जब्त किया गया। जिले में रात्रि 10 बजे से सुबह 4 बजे तक नाइट डोमिनेशन किया गया। जिसमें पूरे जिले में 32 स्थानों पर नाके लगाए गए और 18 अलग-अलग स्थानों पर पैदल गश्त लगाई। सभी थाना प्रबंधकों व चौकी इंचार्ज ने भी अपने-अपने क्षेत्र में नाके लगाए। साथ-साथ सभी पीसीआर व राइडर के साथ कुल 319 पुलिस कर्मचारियों सहित सभी डीएसपी नाइट डोमिनेशन में रहे।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बतलाया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेश से पूरे हरियाणा में नाइट डोमिनेशन किया गया। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने महानिदेशक के आदेश की पालना करते हुए जिले में नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। इस दौरान जिले को 32 स्थानों पर नाके लगाए गए तथा 319 पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया गया। नाइट डोमिनेशन चेकिंग में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 66 वाहनों के चालान किए गए और 3 वाहनों को जब्त किया गया। वहीं आबकारी अधिनियम के तहत 1 मामला दर्ज किया गया। जिसमें शराब की 11 बोतल शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed