{"_id":"6999f401fde5947e7b0234c2","slug":"police-raid-against-chinese-manjha-nothing-recovered-on-second-day-narnol-news-c-203-1-mgh1004-124245-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: चाइनीज मांझे के खिलाफ पुलिस की छापेमारी, दूसरे दिन भी कुछ बरामद नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: चाइनीज मांझे के खिलाफ पुलिस की छापेमारी, दूसरे दिन भी कुछ बरामद नहीं
विज्ञापन
फोटो संख्या:64- महेंद्रगढ़ में दुकान पर निरीक्षण के दौरान मांझा देखते पुलिस की टीम---स्रोत- पुल
महेंद्रगढ़। एक तरफ जहां चाइनीज मांझे से देशभर में कई जानलेवा दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं दूसरी ओर वीरवार को जिला पुलिस के जांच अभियान में दूसरे दिन भी कुछ नहीं मिला। शहर महेंद्रगढ़ थाना प्रभारी एसआई पवन ने टीम के साथ शहर के बाजार और पतंग-डोर विक्रेताओं की दुकानों पर औचक छापेमारी की।
उन्होंने बताया कि यह जांच त्योहारी सीजन के दौरान चाइनीज मांझे से होने वाली जानलेवा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एहतियातन उठाया गया है। शहर महेंद्रगढ़ के विभिन्न स्थानों पर की गई इस छापेमारी और जांच के दौरान टीम को कुछ नहीं मिला। जांच अभियान के दौरान किसी भी दुकान से चाइनीज मांजा या कोई अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई।
पुलिस ने दुकानदारों को स्पष्ट और सख्त हिदायत दी है कि भविष्य में भी किसी भी परिस्थिति में चाइनीज, प्लास्टिक या नायलॉन का मांझा न तो अपनी दुकान में रखें और न ही बेचें। यदि कोई भी व्यक्ति या दुकानदार इस जानलेवा और प्रतिबंधित मांझे की बिक्री या भंडारण करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं शहर कनीना में भी चाइनीज मांझे की रोकथाम को लेकर थाना शहर कनीना की पुलिस टीम की ओर से अलग-अलग स्थानों पर रेड की गई। जांच के दौरान वहां भी कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला।