फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   police,fir,dead body,boy

झगड़ौली नहर के पास मिला 30 वर्षीय युवक का शव, पहचान नहीं

Sun, 15 Dec 2019 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
police,fir,dead body,boy
झगड़ौली नहर के पास लगभग 30 वर्षीय युवक का शव मिला है। मृतक के शरीर पर गोलियों के निशान भी मिले हैं। मौके पर जमीन पर खून गिरा हुआ था। पुलिस ने इसको हत्या करार दिया है। पुलिस क्राइम टीम ने डॉ. आनंद के सहायक डॉ. सुमित कुमार ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। समाचार लिखने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सुबह घूमने वाले युवक नहर के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान उन्हें नहर के पास एक युवक का शव दिखाई दिया। यह शव महेंद्रगढ़-रेवाड़ी रोड से लगभग 700 मीटर अंदर नहर के पास पड़ा हुआ था। शव की खबर आसपास लोगों को लगी तो लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। बदमाशों ने मृतक की दाई आंख और सीने पर बाई तरफ गोली मार रखी थी। दोनों ही गोली आर-पार हो गई। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष है। उसने लाल रंग की टी-शर्ट, नीली लोवर, और नीले रंग की जैकेट पहन रखी है। उसके गले में लाल रंग का डोरा भी है।
विज्ञापन

पुलिस का मानना है कि जमीन पर खून मिलने, मृतक के कपड़ों के अंदर से मिली गोली से यही पता चलता है कि मर्डर नहर पर ही किया गया है। मौके पर कहीं भी गाड़ी या बाइक के निशान दिखाई नहीं दिए। पुलिस के अनुसार वारदात सुबह चार बजे की हो सकती है। जिस हालत में शव पड़ा हुआ था उससे लग रहा था कि आरोपी शव को नहर में डालने का प्रयास कर रहे थे। परंतु किसी के आने पर वह किनारे पर छोड़कर भाग गए। पुलिस को उसकी जेब से पहचान के लिए कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेब से मिला मोबाइल बिल
मृतक की जेब से मोबाइल का बिल मिला है। यह बिल मात्र तीन दिन पुराना 12 दिसंबर का है। जो बल्लभगढ़ किसी मोबाइल दुकान का है और संजय के नाम से बनाया हुआ है। यह 900 रुपये का लावा ए1 मोबाइल का बिल है। पते पर खरीददार के मोबाइल नंबर भी दिए हुए हैं। परंतु इन नंबरों पर पुलिस ने फोन करने का प्रयास किया तो उसको स्वीच ऑफ आ रहा था। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए पूरा प्रयास कर रही है। उसके पास से दवा लेने का छोटा पंप भी मिला है।

आज सुबह झगड़ौली नहर के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला है। मृतक के दो गोली एक आंख तथा एक छाती पर लगी हुई है। एक गोली मौके पर पुलिस ने बरामद की है। मृतक की जेब से मोबाइल का बिल बरामद हुआ है। इसके अलावा एक दवा लेने का छोटा पंप मिला है। पुलिस मृतक की शनाख्त के लिए पूरा प्रयास कर रही है।
- महाबीर सिंह, थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed