फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police caught 3.805 kg of ganja

पुलिस ने 3.805 किलोग्राम गांजा पकड़ा

Thu, 23 Jun 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police caught 3.805 kg of ganja
नारनौल। पुलिस ने बहरोड रोड पर नाकाबंदी कर एक गाड़ी से 3.805 किलोग्राम गांजे बरामद किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

कोजिंदा-बहरोड पर मंगलवार को गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि गांव कांटी नवलगढ़ राजस्थान निवासी सज्जन सफेद की गाड़ी में नशीला पदार्थ गांजा लेकर बहरोड की तरफ से नारनौल आ रहा है। अगर बहरोड रोड पर नाकाबंदी करके गाड़ी की जांच की जाए तो उसे गांजा सहित काबू किया जा सकता है। इसके बाद पुलिस ने बहरोड रोड पर पुलिया के पास नाका लगाकर बहरोड की तरफ से आने वाली गाड़ियों की जांच की। इसी दौरान एक सफेद रंग की गाड़ी आई। जिसे रुकवाकर चालक का नाम पूछने पर उसने अपना नाम सज्जन निवासी कांटी नवलगढ़ राजस्थान बताया। इस दौरान इसके बाद ड्यूटी मैजिस्ट्रेट रूप में जनस्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अधिकारी अमित जैन मौका पर बुलाकर गाड़ी की तलाशी ली गई तो चालक की सीट के नीचे दो पैकेट मिले। जिनमें गांजा भरा था। दोनों पैकेटों में कुल 3.805 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसे कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed