Haryana Crime: पेट्रोल पंप लूट मामला, पुलिस ने गिरफ्तार किए तीन आरोपी, UP से किए काबू
पेट्रोल पंप लूट मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में अभी एक आरोपी फरार चल रहा है जिसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वहीं दूसरा आरोपी 18 वर्षीय कर्मवीर उर्फ कर्मा जो महेंद्रगढ़ जिले के गांव बलाहा खुर्द का निवासी है जबकि तीसरा आरोपी नाबालिग है। आरोपियों को शामली रोड उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने 29 जून को राजस्थान के पचेरी क्षेत्र से गाड़ी लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद आरोपियों ने नारनौल के गांव बलाहा में टाइल व पत्थर की फैक्ट्री पर छह राउंड फायर कर लूट का प्रयास किया था।
आरोपी गुरुवार शाम 7:05 बजे गांव दुलोठ अहीर स्थित एक पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। आरोपी महज पांच मिनट में 3.38 लाख रुपये की लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस की ओर से सीआईए नारनौल, सीआईए महेंद्रगढ़, थाना सदर नारनौल व थाना सदर महेंद्रगढ़ की चार टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। इस मामले में सोनीपत निवासी एक आरोपी अभी फरार चल रहा है।
डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामलों में तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को मंगलवार सुबह करनाल से शामली रोड यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से वारदातों में प्रयोग की गई लूट की गाड़ी बरामद की है, जिसे आरोपियों ने पचेरी राजस्थान क्षेत्र से लूटा था। आरोपी वारदातों को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे। सीआईए महेंद्रगढ़ और थाना सदर महेंद्रगढ़ की टीमों ने मुख्य भूमिका निभाते हुए आरोपियों का पता लगाया और उन्हें काबू कर लिया। आरोपियों को को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा व पूछताछ की जाएगी।
पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत पर केस दर्ज
पेट्रोल पंप संचालक अशोक कुमार निवासी गांव दुलोठ अहीर ने शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि उसने दुलोठ अहीर से भालोठ रोड पर बाबा फतेहराम फिलिंग स्टेशन नाम से पेट्रोल पंप खोल रखा है। चार जुलाई को शाम को उसके पास सेल्समैन का फोन आया कि तीन हथियार बंद बदमाशों ने पेट्रोल पंप से पिस्तौल के दम पर 3.38 लाख रुपये की नकदी लूट ली है।
मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर
मामले में सोनीपत का एक आरोपी अभी फरार है, जिसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार आरोपी विनीत उर्फ शिकंदर की सोनीपत के आरोपी से पहचान थी, उसी ने बाकी दोनों को साथ लेकर वारदातों को अंजाम दिलवाया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से हथियार और लूटी गई नकदी बरामद करने का प्रयास कर रही है, जबकि वारदात में इस्तेमाल की गई कार पहले ही बरामद कर ली गई है।
ये भी पढ़ें: Haryana: तीन माह की गर्भवती महिला ने करवाया अबॉर्शन, दो दिन तक नहीं रुकी ब्लीडिंग, गर्भाशय फटने से हुई मौत