फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police arrested five accused in blind murder case

Haryana Crime: शक के आधार पर कर दी हत्या, पुलिस ने दो दिन में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस, पांच आरोपी गिरफ्तार

Tue, 08 Jul 2025 07:48 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी नारनौल Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 08 Jul 2025 07:48 PM IST
सार

पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बावजूद इसके पुलिस ने मर्डर मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Police arrested five accused in blind murder case
ब्लाइंड मर्डर मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल-सिंघाना मार्ग पर पचेरी खुर्द के पास 6 जुलाई को एक युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव पर गंभीर चोटों और घसीटने के निशान थे, जिसके बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए तत्काल जांच शुरू की थी।

विज्ञापन


 शराब पार्टी में मारपीट

6 जुलाई को पचेरी खुर्द के पास आरआर होटल से आगे, बालाजी धर्मकांटा के सामने सड़क किनारे एक शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। थाना प्रभारी राजपाल मौके पर पहुंचे और शव का निरीक्षण किया। शव मुख्य मार्ग से लगभग 5 फीट अंदर पड़ा था, जिसके सिर, नाक, और कान पर गहरी चोटें थीं। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई गई। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल), मोबाइल इंवेस्टिगेशन (एमआई) टीम, और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। डॉग स्क्वॉड बार-बार बालाजी धर्मकांटा की ओर गया, जिससे पुलिस का संदेह वहां होने वाली गतिविधियों पर गया।

विज्ञापन

तकनीकी सहायता से पकड़े गए आरोपी

पुलिस ने तकनीकी निगरानी और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पता लगाया कि घटना की रात बालाजी धर्मकांटा पर शराब पार्टी चल रही थी। इस पार्टी में पचेरी खुर्द निवासी सुरेंद्र, डुमोली खुर्द निवासी विक्रम गुर्जर, कनीना के बवानिया निवासी धनंजय, नारनौल के कोजिंदा निवासी सुनील, और सिंघाना निवासी कार्तिक शर्मा मौजूद थे। पुलिस ने जब इनकी तलाश शुरू की, तो सभी फरार थे। तकनीकी सहायता से विक्रम को पहले हिरासत में लिया गया, और उसकी पूछताछ के आधार पर बाकी चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों का कबूलनामा

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि शराब पार्टी के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा, जिसने बार-बार पूछने पर भी अपना नाम नहीं बताया। उन्हें शक हुआ कि वह कोई मुखबिर हो सकता है। गुस्से में आकर पांचों ने मिलकर उसकी पिटाई की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद, हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया।



ये भी पढ़ें: Haryana: तीन माह की गर्भवती महिला ने करवाया अबॉर्शन, दो दिन तक नहीं रुकी ब्लीडिंग, गर्भाशय फटने से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed