फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police action against illegal miners, 10 tractor-trolleys seized

अवैध खनन करने वालों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त

Thu, 03 Mar 2022 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Police action against illegal miners, 10 tractor-trolleys seized
पुलिस द्वारा अवैध खनन में पकड़े गए ट्रैक्टर। संवाद - फोटो : Narnol
अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सदर थाना और सीआईए नारनौल पुलिस टीम ने वीरवार को छापा मारकर महरमपुर नदी क्षेत्र से 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ो। इनमें भरी रेत-बजरी के दस्तावेज चालकों द्वारा पेश नहीं करने पर ट्रैक्टरों को जब्त कर खनन विभाग को सूचना दी गई। खनन विभाग द्वारा खनन अधिनियमों के तहत कार्रवाई की गई। उक्त ट्रैक्टर मालिकों पर 22 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

सदर थाना नारनौल प्रबंधक मुनीश कुमार ने बताया कि महरमपुर नदी में बजरी खनन कर ले जाते हुए गांव धरसू के नजदीक से 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए। पुलिस ने पता लगाया कि ट्रैक्टर के मालिकों को पहले भी अवैध खनन के मामले में पकड़ा जा चुका है। थाना प्रबंधक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन के निर्देश पर अवैध खनन की रोकथाम के लिए पुलिस टीम द्वारा वीरवार सुबह अभियान चलाकर महरमपुर नदी से अवैध बजरी का खनन कर ले जाते हुए 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली को गांव धरसू के नजदीक से पकड़ा है। पुलिस की टीम को देखकर बजरी खनन करने वाले वाहनों को लेकर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन सदर थाना और सीआईए की पुलिस टीम के जवानों ने घेरा डालकर ट्रैक्टरों को रुकवा लिया। 1 ट्रैक्टर चालक ट्रॉली को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मामले की जांच की तो बजरी का अवैध परिवहन होना पाया गया। जिस पर पुलिस ने मौके से बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर लिए। जिनमें अवैध बजरी होने और वैध दस्तावेज नहीं होने पर वाहनों को पुलिस द्वारा बाड़े में रखवाकर खनन विभाग को सूचना दी गई। अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की मुहिम जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed