ड्राइंग प्रतियोगिता में अंशिकाश्रीओम सांई राम एकेडमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें इंगलिश हैंड राइटिंग, स्पीच, कविता पाठ, ड्राइंग प्रतियोगिताएं करवाई गई। चेयरमैन रमेश सैनी ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं हम स्कूल में समय-समय पर करवाते है।
पेराग्राफ प्रतियोगिता सेकेंड रोज सेक्शन में रिया ने प्रथम, सिमरन ने द्वितीय और जयंत वीर ने तृतीय, सेकंड तुलिप सेक्शन में अंशिका ने प्रथम, भारती ने द्वितीय, वंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सेकंड स्वजने सेक्शन में दर्विक ने प्रथम, हेमंत ने द्वितीय, अनन्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दूसरी, पांचवीं, छठी कक्षा में कविता पाठ प्रतियोगिताएं हुई। कक्षा तीसरी में स्पीच प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें इंशा ने प्रथम, प्रांजल ने द्वितीय, अनुराग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा चौथी में ड्राइंग प्रतियोगिता अंशिका ने प्रथम, अक्ष, याचिका ने द्वितीय, कार्तिक, हिमांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल की प्राचार्या चित्रा शर्मा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन करने से बच्चों में आत्म विश्वास बढ़ता है। विजेता बच्चों को स्कूल की चेयरपर्सन निशा सैनी ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर स्कूल की वाइस प्रिंसिपल प्रियंका वर्मा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था।