फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Players will get a district-level stadium in the new year.

Mahendragarh-Narnaul News: खिलाड़ियों को नव वर्ष में मिलेगा जिलास्तरीय स्टेडियम

Wed, 24 Dec 2025 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Players will get a district-level stadium in the new year.
फोटो नंबर- 21सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में तीरंदाजी का अभ्यास करते ​खिलाड़ी। संवाद
नारनौल। इस साल खिलाड़ियों ने सुविधाओं का अभाव होने के बाद भी कई प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। वहीं, वर्ष 2026 में होने वाली प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी नियमित रूप से अभ्यास कर रहे हैं। जिलास्तरीय स्टेडियम, सिंथेटिक ट्रैक व हॉकी मैदान सहित कई सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बड़गांव-बड़कोदा में करीब 15 एकड़ में जिलास्तरीय स्टेडियम बनाया जाएगा। बिहाली में करीब 30 एकड़ क्षेत्र में बड़े स्टेडियम का निर्माण तीन चरणों में किया जाएगा। इन दोनों स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रेक सहित कई खेलों के मैदान बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, सिहमा, पाली, डोहर कलां, धोलेड़ा में करीब 25-25 लाख रुपये की लागत से स्टेडियम की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। महेंद्रगढ़ स्थित स्टेडियम में करीब 14 लाख रुपये और नारनौल स्थित स्टेडियम में करीब 9 लाख रुपये की लागत से मरम्मत कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर जीत चुके दो कांस्य पदक
जिले से तीरंदाजी खिलाड़ी भावना ने राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए दो कांस्य पदक जीते हैं। इस वर्ष महिला खिलाड़ियों ने पुरुष खिलाड़ियों की तुलना में अधिक पदक जीते हैं। जिले को सबसे ज्यादा पदक तीरंदाजी व जूडो में प्राप्त हुए। हालांकि खेल सुविधाओं के अभाव के चलते कोई भी खिलाड़ी आगामी वर्ष में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले रहा। राष्ट्रमंडल खेल 2026 के ट्रायल के लिए अनेक खिलाड़ी खेल नर्सरी में पसीना बहा रहे हैं।

वर्जन
आगामी वर्ष 2026 में खेल सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। जिलास्तरीय स्टेडियम सहित दो बड़े खेल स्टेडियम का निमार्ण कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं जिले में स्थित विभिन्न खेल स्टेडियम की मरम्मत का कार्य भी कराया जाएगा। वहीं आगामी वर्षों के लिए बेहतर खेल योजना बनाई जाएगी।-नरेंद्र कुंडू, जिला खेल अधिकारी

2025 की खेल उपलब्धियां
- 39वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में तीरंदाजी खिलाड़ी दिव्या व यशु ने स्वर्ण पदक जीता
- जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में तीरंदाजी खिलाड़ी दिव्या व भावना ने स्वर्ण पदक और यशु ने कांस्य पदक जीता
- 38वीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में तीरंदाजी खिलाड़ी वंश, जतिन, पुनित ने रजत और यशु ने एक स्वर्ण व एक रजत पदक जीता
- फरीदाबाद में आयोजित स्कूली स्टेट प्रतियोगिता में तीरंदाजी खिलाड़ी जतिन ने कांस्य और लक्षीत, मुकुल, वंश और मोहित ने टीम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता
- अखिल भारतीय विश्वविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भावना ने दो रजत पदक जीते
- हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भावना ने दो कांस्य पदक जीते
- हरियाणा ओलंपिक खेलों में स्वाति ने 78 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता
- खेल महाकुंभ में 57 किग्रा भार वर्ग में दिव्या ने रजत पदक जीता
- स्कूली स्टेट प्रतियोगिता में डिंपल ने स्वर्ण पदक जीता
- खेल महाकुंभ में जिले की वॉलीबॉल टीम ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया

इस साल की कड़वी यादें
वर्ष 2025 में कई प्रतियोगिताएं ऐसी भी रही जिसमें जिले के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। खेल महाकुंभ में जिले के खिलाड़ियों ने कई खेलों में भाग लिया लेकिन केवल जूडो खेल में ही रजत व कांस्य पदक प्राप्त कर सकें। वहीं टीम वर्ग के खेलों में तो शुरुआती मुकाबलों में हारकर बाहर हो गए। खेल महाकुंभ में जिले के खिलाड़ियों का प्रदर्शन कड़वा अनुभव रहा।
बॉक्स
हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में मैंने दो कांस्य पदक जीते हैं। आगामी वर्ष में होने वाली प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए नियमित रूप से खेल नर्सरी में अभ्यास कर रही हूं। अंतरराष्ट्रीय और ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतना मेरा लक्ष्य है। -भावना, तीरंदाजी खिलाड़ी

बॉक्स
मैंने खेल महाकुंभ में रजत पदक जीता था, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतना लक्ष्य है। इसके लिए कोच के मार्गदर्शन में नियमित रूप से अभ्यास कर रही हूं। -दिव्या, जूडो खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed