फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Planted different species of trees and pledged to protect them

Mahendragarh-Narnaul News: विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया

Wed, 22 Apr 2026 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Planted different species of trees and pledged to protect them
विश्व पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों व शिक्षकों ने किया वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्राणी विज्ञान विभाग की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण से हुई।
विज्ञापन

जिसमें विद्यार्थियों व शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर पंकज कुमार त्यागी ने संकाय सदस्यों व छात्रों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि सभी को एकजुट होकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर करण सिंह, प्रो. सतिंदर बल और चीफ वार्डन प्रो. सतीश ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। इसके बाद जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर प्रदर्शनी व संवाद सत्र आयोजित किए गए।
विशेषज्ञों ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, प्लास्टिक के उपयोग में कमी और वन्यजीवों की रक्षा पर विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
प्रोफेसर पंकज कुमार त्यागी ने कहा कि पृथ्वी दिवस हमें यह संदेश देता है कि छोटे-छोटे प्रयास, जैसे पौधरोपण या अपशिष्ट में कमी, धरती को स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेने के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. श्रुति, डॉ. दीप्ति यादव व डॉ. प्रिया कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed