फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Plantation was done on the pond of village Tigra

Mahendragarh-Narnaul News: गांव तिगरा के जोहड़ पर किया पौधरोपण

Wed, 16 Jul 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 16 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Plantation was done on the pond of village Tigra
फोटो 15पौधरोपण करते सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी।स्रोत डीआईपीआरओ - फोटो : जनसुनवाई समस्या सुनतीं महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता।
मंडी अटेली। खंड अटेली के गांव तिगरा में खोदे गए जोहड़ पर मंगलवार को सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप नसीर की मौजूदगी में कर्मचारियों ने 1350 छायादार पौधे लगाए। अभियंता ने कहा कि जिले में युद्धस्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है। पौधों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। पेड़ों के कारण ही हमें स्वच्छ हवा मिलती है और पेड़ वर्षा लाने में भी सहायक होने के साथ भीषण गर्मी में हमें ठंडी ठंडी हवा भी देते हैं। इस कारण ग्रीष्म ऋतु के दौरान पशु और पक्षी इन्हें अपना आशियाना बनाते हैं। इस मौके पर सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता सचिन जैन ने बताया कि इस जोहड़ पर नीम, पापड़ी, कीकर, अम्लतास, गुलमोहर आदि के लगभग 1350 पौधे लगाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed