फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Piyush from Gahli selected for Junior World Wrestling Championships

Mahendragarh-Narnaul News: गहली के पीयूष का जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चयन

Tue, 21 Jul 2026 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Piyush from Gahli selected for Junior World Wrestling Championships
फोटो 12गांव गहली में आयोजित सम्मान समारोह में मौजूद खिलाड़ी पीयूष बडेसरा व ग्रामीण।स्रोत:ग्रा - फोटो : 1
नारनौल। गांव गहली के पहलवान पीयूष बडेसरा का जूनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता आगामी 16 से 20 अगस्त तक स्लोवाकिया में आयोजित होगी। पीयूष ने हाल ही में अंडर 23 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन


पीयूष ने रोहतक में 10 से 12 जुलाई तक हुई अंडर 23 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके बाद 16 जुलाई को जूनियर विश्व चैंपियनशिप के लिए आयोजित नेशनल ट्रायल में उन्होंने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पीयूष पिछले चार वर्षों से झज्जर जिले के कुश्ती अखाड़े में कोच पवन शास्त्री के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने मई में गोंडा में हुई सीनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी जीता था। गत वर्ष पंचकूला में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भी उन्हें स्वर्ण पदक मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयन के बाद गांव गहली में ग्राम पंचायत ने पीयूष और कोच पवन शास्त्री को सम्मानित किया। कोच पवन शास्त्री ने कहा कि पीयूष मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी हैं जिससे राष्ट्र को बड़ी अपेक्षाएं हैं।

वीरेंद्र नंबरदार ने पीयूष को 51000 रुपये देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप, वीरेंद्र नंबरदार, रतन पहलवान, राम सिंह मास्टर, अशोक बडेसरा, कुलदीप मास्टर, अमरजीत हैप्पी, उम्मेद, रामफल, प्रकाश, सुभाष, वंश कुमार, सुरेंद्र सेठी, तुलसी देवी, संतोष, बबली, मोना सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed