फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Pickup hits bike, youth dies

Mahendragarh-Narnaul News: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Tue, 16 Apr 2024 03:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 16 Apr 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Pickup hits bike, youth dies
फोटो 1 मृतक रामनरेश की फाइल फोटो।
नांगल चौधरी। महेंद्रगढ़ के नांगल चौधरी में पिकअप ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में मध्यप्रदेश के भिंड जिले के गहेली निवासी तिलक सिंह ने बताया कि वह और उसका भाई रामनरेश अपने परिवार सहित कटला बाजार नांगल चौधरी में रह रहा है। वह दोनों भाई नांगल चौधरी बस स्टैंड के पास गोलगप्पे की रेहड़ी लगाते हैं। रविवार देर शाम करीब साढ़े दस बजे वह कोटपुतली रोड की तरफ बाजार जा रहा था। इस दौरान उसे आर्मी कैंटीन के पास सड़क पर काफी भीड़ दिखी। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसके भाई रामनरेश अचेत हालात में पड़ा हुआ था। इस दौरान आसपास के लोगों ने बताया कि एक पिकअप गाड़ी ने उसके भाई को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने भाई की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed