Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   PhD scholars will learn about research integrity and transparency in publication.

Mahendragarh-Narnaul News: शोध की शुद्धता और प्रकाशन की पारदर्शिता का पाठ पढ़ेंगे पीएचडी शोधार्थी

Fri, 13 Nov 2026 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
PhD scholars will learn about research integrity and transparency in publication.
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पीएचडी शोधार्थियों के लिए ‘शोध एवं प्रकाशन नैतिकता’ पाठ्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय केंद्रीय पुस्तकालय की ओर से ऑनलाइन ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के 150 से अधिक शोधार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शोधार्थियों को पाठ्यक्रम की जानकारी देना और शोध कार्य में नैतिकता, ईमानदारी तथा पारदर्शिता का महत्व समझाना था। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने पीएचडी कार्यक्रम के तहत सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में दो क्रेडिट का यह पाठ्यक्रम अनिवार्य किया है।
विज्ञापन

पाठ्यक्रम में शोध नैतिकता, वैज्ञानिक आचरण, प्रकाशन में होने वाली गड़बड़ियों, साहित्यिक चोरी से बचाव और शोध से जुड़े विभिन्न डिजिटल उपकरणों की जानकारी दी जाएगी। विश्वविद्यालय में वर्ष 2020-21 से केंद्रीय पुस्तकालय की ओर से इस पाठ्यक्रम का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुस्तकालयाध्यक्ष एवं पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. संतोष सीएच ने शोधार्थियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही पाठ्यक्रम के संचालन में सहयोग के लिए कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार का आभार जताया।

उप पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. राजीव वशिष्ठ ने पुस्तकालय की सेवाओं, संसाधनों और पाठ्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया। सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष नरेश कुमार ने विभिन्न ई-संसाधनों की जानकारी दी। सूचना वैज्ञानिक डॉ. विनिता मलिक ने आईसीटी आधारित सेवाओं और शोध पत्रिकाओं के सही चयन में मददगार टूल्स के बारे में बताया। उन्होंने कार्यक्रम का संचालन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed