{"_id":"5f343da78ebc3e4ade1d9d9b","slug":"petrol-pump-cabin-and-machine-breaked-workers-beaten-narnaul-narnol-news-rtk568573532","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर युवकों ने मचाया उत्पात, केबिन और मशीन को तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप पर युवकों ने मचाया उत्पात, केबिन और मशीन को तोड़ा
विज्ञापन
बदमाशों द्वारा तोड़ी गई पेट्रोल डालने की मशीन।
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। नांगल चौधरी-नारनौल एनएच पर स्थित पेट्रोल पंप पर करीब आठ-दस युवकों ने मंगलवार की रात जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने एक पंप कर्मी की जमकर पिटाई कर दी। इसके अलावा मशीन, आफिस और गमले भी तोड़ दिए। शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज लेकर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नांगल चौधरी रोड पर मांदी गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर करीब साढ़े 11 बजे आठ-दस युवकों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें एक कर्मचारी की आरोपियों जमकर पिटाई कर दी। जबकि अन्य फरार हो गए। आरोपियों ने पंप पर बने केबिन के शीशे तोड़ दिए। इसके अलावा मशीन को भी नुकसान पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात सूचना मिली थी कि मांदी गांव के पास जटराणा पेट्रोल पंप पर कुछ लोगों ने हमला करके पेट्रोल पंप से दो लाख रुपये लूट लिए और एक व्यक्ति को घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस आरोपियों की खोजबीन में लग गई। इस वारदात के बारे में कुछ संदेह हुआ तो इसकी तस्दीक डीएसपी अंग्रेज सिंह और एसएचओ सिटी नारनौल ने पेट्रोल पंप पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी चेक की। बुधवार की सुबह पेट्रोल पंप मालिक जगदीश से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने दो लाख रुपये पेट्रोल पंप पर न मिलना बताया। मालिक ने कहा कि शिकायत घायल कर्मचारी विक्रम देगा। तोताहेड़ी निवासी विक्रम ने पहले कहा कि दो लाख रुपये पेट्रोल पंप से ले गए लेकिन मेरे पास रुपये नहीं थे। आरोपी ने शिकायत में बताया कि आठ-दस युवक और उससे मारपीट करके 20360 रुपये ले गए। जांच अधिकारी ने इस रुपयों का ब्योरा मांगा तो नहीं बता सका। पुलिस प्रवक्ता नरेश ने बताया कि जांच में मामला पेट्रोल पंप पर मारपीट करके तोड़फोड़ करने का पाया गया है। कुछ दिन पहले भी पेट्रोल पंप पर कहासुनी हुई थी। फिलहाल पुलिस ने विक्रम की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मारपीट व तोड़फोड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पंप पर पैदल पहुंचे आरोपी
सेल्समैन विक्रम ने बताया कि रात करीब साढे़ 11 बजे युवक पैदल आ गए। इस दौरान वह कमरे में पानी पी रहा था। अचानक आकर उस पर लाठी-रॉड से हमला कर दिया। विक्रम ने कहा कि किसी से रंजिश नहीं है। सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले पेट्रोल लेने युवक आए थे। इस दौरान पैसे को लेकर कहासुनी हो गई थी। लड़के पैसे देकर चले गए और मामला सुलझ गया था। हालांकि शिकायतकर्ता ने किसी का नाम नहीं लिया है।
सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा पूरा मामला
जांच अधिकारी जयदेव ने बताया कि मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। वारदात के बाद सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को अन्य जगह पर रखवा दिया गया। पुलिस इसे चलाकर पूरा देखना चाहती है लेकिन शाम पौने आठ बजे तक पूरे घटनाक्रम को नहीं देख सकी। ऐसे में इसके चलाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी लड़के बाइक को कुछ दूर खड़ी कर पैदल पंप पर आए। तीन कर्मचारियों में से एक की ही पिटाई हुई है।