फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Person dies after being hit by pickup

पिकअप की टक्कर लगने से व्यक्ति की मौत

Tue, 04 Jan 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Person dies after being hit by pickup
गांव पाली में घर से परचून की दुकान पर सामान लेने जा रहे व्यक्ति को पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उसे नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दिए बयान में गांव पाली निवासी संदीप ने बताया कि उसके पिता राजपाल सिंह धौली रोड पाली पर स्थित परचून की दुकान से सामान लेने जा रहे थे। नजदीक ही स्थित एक दुकानदार ने उन्हें बताया कि एक पिकअप गाड़ी के चालक ने गांव धौली की ओर से तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाता हुआ आया और राजपाल को टक्कर मार दी। चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के बेटे संदीप के बयान पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पिकअप चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। मृतक राजपाल सिंह खेतीबाड़ी का कार्य करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed