फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   people were upset on the second day due to the strike of the banks

बैंकों की हड़ताल से दूसरे दिन भी लोग परेशान, एटीएम भी हुए खाली

Sun, 02 Feb 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
people were upset on the second day due to the strike of the banks
ोटो संख्या:58- हड़ताल के चलते बंद पंजाब नैशनल बैंक - फोटो : Narnol
जिले में सभी सरकारी बैंकों के कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। दूसरी ओर बैंक यूनियनों ने वित्तमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें लंबित मांगों को पूरा करने की बात कहीं गई है। दूसरी ओर दोपहर बाद कई बैंकों के एटीएम भी खाली हो गए।
विज्ञापन

बैंक यूनियनों के नेता शनिवार की सुबह एसबीआई कोर्ट पर इकट्ठा हुए। इसके बाद बाद में लघु सचािवालय में नारनौल के तहसीलदार हर्ष को केंद्रीय वित्तमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। उनकी मांगों में बीस फीसदी वेतन बढ़ाने, बैंकों का कार्य दिवस पांच दिन करने, बेसिक पे में विशेष भक्ता देने, एनपीएस को खत्म करने व पुुरानी पेंशन लागू करने समेत अन्य मांगें शामिल हैं। इस मौके पर एसबीआई यूनियन से ज्ञानचंद्र, पीएनबी से हितेश, विजेंद्र सांगवान के अलावा देवेंद्र कुमार, कर्ण सिंह समेत अन्य कर्मचारी नेता उपस्थित थे। नेताओं ने बताया कि पहले यूनियनों की केंद्रीय वित्तमंत्री से बातचीत हुई थी। लेकिन, इमसें कोई ठोस फैसला नहीं हो सका। इसलिए बैैंक कर्मचारियों को हड़ताल पर जाना पड़ा। दूसरी ओर सरकारी बैंकों के हड़ताल के कारण सामान्य कामकाज दूसरे दिन भी प्रभावित हुआ है। दो दिवसीय इस हड़ताल के कारण 20 बैंकों का लगभग एक हजार करोड़ रुपये का लेनदेन ठप रहा। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक, सिंडिकेट बैंक, सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक समेत अन्य बैंक शामिल हैं। एसबीआई में रोजाना करीब दो सौ करोड़ रुपये का लेन-देन होता है। जबकि, अन्य बैंकों में 300 करोड़ का लेन-देन होता है।
विज्ञापन

बैंकों पर ताला देखकर लोग लौटे
बैंक में काम से आए लोगों को दूसरे दिन भी निराश होकर घर लौटना पड़ा। इस समय विवाह-शादियों का सीजन चल रहा है। लोग शादी समारोह का सामान आदि की खरीददारी के लिए बैंकों में रुपये निकालने पहुंचे। लेकिन, उन्हें पता चला की हड़ताल चल रही है। दूसरी ओर दोपहर बाद शहर के अधिकांश एटीएम भी फेल हो गए। कैश के लिए लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम चक्कर लगाते दिखे। अब लोगों को बैकिंग सेवाओं का लाभ सोमवार को मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed