फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   People upset due to sewer overflow at Mehta Chowk

मेहता चौक पर सीवर ओवरफ्लो होने से लोग परेशान

Sat, 14 May 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
People upset due to sewer overflow at Mehta Chowk
नारनौल। शहर के मेहता चौक पर 15 दिनों से सीवर ओवरफ्लो होने से पानी चौक पर जमा हो रहा है। जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। यहीं नहीं लगभग दो सप्ताह पूर्व ही चौक की सड़क को मरम्मत कार्य के लिए तोड़ दिया गया है जिस कारण उसका निर्माण कार्य भी अधर में लटक गया है। वहीं लोगों को आवाजाही करने में तो परेशानी हो ही रही है। साथ ही गड्ढे के संपर्क में आने से लोग चोटिल भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने बताया कि सीवर ओवरफ्लो होने की समस्या पिछले कई वर्षों से बनी हुई हैं, जो कि लगभग हर माह उत्पन्न होती रहती है। इसको लेकर वह अनेक बार जनस्वास्थ्य विभाग को समस्या से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन इस समस्या का कोई स्थायी रूप से समाधान आज तक नहीं हो पाया है। अब एक बार फिर यह सीवर ओवरफ्लो होने की समस्या पैदा हो गई है। इस बारे में वे लगातार गत दो सप्ताह से जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शिकायत कर रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पंप सेट के सहारे सीवर ओवरफ्लो की समस्या का अस्थायी समाधान करने में जुटे हुए है, लेकिन समस्या का कोई हल नहीं हो पाया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्या से निजात मिल सके। वहीं चौक पर स्थित दुकानदारों का कहना है कि चौक के बीचोंबीच पानी जमा होने के कारण आसपास के दर्जनों दुकानदारों की दुकानदारी प्रभावित हो रही है। जिससे उनको रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। सीवर के जमा गंदे पानी से उठने वाली दुर्गंध से आस-पास के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। वहीं बीमारी फैलने का अंदेशा भी बना हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर का प्रमुख चौक होने की वजह से यहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में राहगीरों व वाहन चालकों का दिन-रात आना-जाना लगा रहता है। शहर के ऐतिहासिक जल महल, निजामपुर रोड, आजाद चौक, किला रोड की ओर जाने के साथ-साथ अनेक मोहल्लों में आवाजाही करने के लिए लोगों को मेहता चौक पर होकर ही गुजरना पड़ता है। मेहता चौक के नजदीक ही राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल, बाबा खेतानाथ बहुतनीकी संस्थान के अलावा अनेक निजी शिक्षण संस्थान मौजूद है। जहां अनेक विद्यार्थी पढाई के लिए जाते हैं। जिससे उनको आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन -
नगर परिषद द्वारा महता चौक पर नया रोड बनाने के लिए जेसीबी से पुराने रोड को उखाड़ते समय सीवरेज मैनहोल क्षतिग्रस्त हो गया। जिस कारण कुछ समस्या आ रही है। एक-दो दिन में समाधान करवा दिया जाएगा।----नितिन कुमार, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग सीवरेज नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed