फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   People demonstrated demanding a cut on the state highway

Mahendragarh-Narnaul News: स्टेट हाईवे पर कट बनाने की मांग को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

Sat, 09 Mar 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 09 Mar 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
People demonstrated demanding a cut on the state highway
महेंद्रगढ़। स्टेट हाईवे 148बी पर कट बनाने की मांग को लेकर शुक्रवार को शहर के दक्षिणी क्षेत्र लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने कहा कि शहर के बीचोबीच गुजरने वाले स्टेट हाईवे पर जरूरत के अनुसार कट दिया जाए। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के मोहल्ला सैनीपुरा, ठाकरान, खटीकान, बंजारा, सराय, वाल्मीकि के लोगों ने बताया कि स्टेट हाईवे 148बी पर राव तुलाराम चौक, महाराणा प्रताप चौक व लघु सचिवालय के पास ही कट दिया जा रहा है। जबकि शहर की बहुत बड़ी आबादी इन मोहल्लों में रहती है। यह सभी मोहल्ले स्टेट हाईवे से जुड़े हुए हैं। कट नहीं होने के कारण करीब 30 हजार की आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कट नहीं होने से दुर्घटनाओं का भय बना रहेगा।
विज्ञापन

पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बलवान फौजी के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि दो दशक से स्टेट हाईवे की बदहाली से परेशानी उठा रहे थे, लेकिन अब कट न देकर लोगों को परेशानी में डाला जा रहा है। शहर के कैंची मोड़ से रिवासा फ्लाईओवर तक जरूरत के हिसाब से कट दिए जाएं। स्टेट हाईवे पर दो राजकीय महाविद्यालय, लघु सचिवालय, तहसील कार्यालय तथा कोर्ट परिसर हैं। कॉलेज में प्रतिदिन हजारों की संख्या में विद्यार्थी आते हैं। बिना कट के लोग रोड क्रॉस करेंगे दिन-रात हादसों का भय रहेगा। बलवान फौजी ने ठेकेदार हंसराज बात की तो उन्होंने बताया कि लोगों की यह मांग उच्च अधिकारियों को बता दी जाएगी। वहीं शहरवासियों ने कहा कि अगर यह कट नहीं दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. धर्मबीर पायगा, सुरेंद्र फौजी पार्षद, संतोष, पिंकी देवी, लाली देवी, गीता, विद्या, सविता, मिश्रा देवी, आनंद, सुशीला, अनिता, शक्ति, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed