{"_id":"66eefa3d85af38c5d409650a","slug":"people-converted-the-empty-space-in-the-middle-of-the-road-into-a-parking-lot-narnol-news-c-196-1-mgh1001-116355-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सड़क के बीचोबीच खाली स्थान को लोगों ने बना दिया पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सड़क के बीचोबीच खाली स्थान को लोगों ने बना दिया पार्किंग
Sat, 21 Sep 2024 10:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 21 Sep 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। शहर में महिला थाना से नागरिक अस्पताल तक सीसी रोड का निर्माण वर्ष 2020 में कराया गया था। इसके लिए नगर परिषद की ओर से करोड़ों का बजट जारी किया गया था। हालांकि रोड का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन अब भी महिला थाने से लेकर सिटी थाने तक यह सड़क बीचोबीच से पूरा नहीं बन पाई। सड़क के बीचोबीच खाली पड़े स्थान को लोगों ने पार्किंग बना दिया है। अधिकारी कहते हैं कि बजट खत्म हो गया था। इसके चलते यह निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया।
महिला थाने से लेकर सिटी थाने तक डिवाइडर बनना था। इसके लिए सड़क के बीचोबीच खड़े पेड़ काटने की अनुमति नहीं मिलने के चलते यह काम रुका रहा। बाद में इस कार्य के लिए टेंडर लगाया गया था, लेकिन बारिश के चलते निर्माण कार्य फिर से अधर में लटक गया।
सड़क के बीचोबीच खाली पड़े स्थान को लोगों ने पार्किंग बना दिया है। यहां पर लोग अपने अपने चार पहिया वाहनों को खड़ा कर रहे हैं। इससे सड़क पर जाम व आने जाने की समस्या आम हो गई है। पार्किंग के अलावा यहां पर बरसात का पानी व गंदगी के ढेर भी लग गए हैं। पानी का जमावड़ा होने के चलते जहां दुर्गंध उठती है। वहीं बीमारी फैलने का खतरा भी कई गुना बढ़ रहा है। इसके कारण आसपास के दुकानदार भी खासे परेशान है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
कई साल से सड़क ऐसे ही पड़ी हुई है और लोगों ने यहां पर अपने वाहन खड़ा करने शुरू कर दिया है। इससे दुकानदारों की दुकानदारी पर भी विपरीत असर पड़ने लगा है। प्रशासन को चाहिए कि जल्द ही यहां पर डिवाइडर बनाकर लोगों की परेशानी को दूर करे।-मदन लाल, दुकानदार
-- -- -- -
पार्किंग के अलावा यहां गंदा पानी व कूड़े का ढेर लगा है। इसके चलते बदबू तो आती ही है। साथ ही पानी के जमावड़े के कारण बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। इसके अलावा अवैध पार्किंग के कारण हादसे का खतरा भी बना रहता है।-राहुल कुमार, दुकानदार
वर्जन:
टेंडर जारी कर दिया गया है। विधानसभा चुनाव के बाद डिवाइडर के काम को शुरू करा दिया जाएगा। इसके बाद समस्या नहीं रहेगी।-कमलेश सैनी, चेयरपर्सन, नगर परिषद नारनौल।