{"_id":"6918de70c631567e990c1916","slug":"people-angry-with-the-municipal-corporation-appealed-on-the-cm-window-narnol-news-c-17-1-rtk1040-763013-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नपा से नाराज लोग, सीएम विंडाे पर लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नपा से नाराज लोग, सीएम विंडाे पर लगाई गुहार
Sun, 16 Nov 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
कनीना। कनीना में अतिक्रमण से लोग परेशान हैं। कुछ को हटाया जा रहा है तो कुछ नगर पालिका मेहरबान है। कार्रवाई की जद में आए लोग नाराज होकर सीएम विंडो तक पहुंच गए। पालिका के सचिव और जूनियर इंजीनियर पर पक्षपात का आरोप है। देखने वाली बात यह होगी कि अब आगे क्या होगा।
वार्ड-7की सीमा देवी ने बताया कि उनके घर के सामने गली कच्ची है। हर बारिश में पानी भर जाता था। आते-जाते लोगों की परेशानी को देखते हुए मिट्टी और मलबा डलवाया था। देखादेखी दो कदम आगे बढ़ पड़ोसी ने गली में पक्की सीढ़ी उतार दी। फिर नगर पालिका में हमारी शिकायत कर दी। कुछ दिन पहले जेई और सचिव ने हमारी डलवाई मिट्टी को हटवा दिया,लेकिन पड़ोसी के कब्जे को छुआ तक नहीं। अब गली में फिर से जलभराव होने लग गया। बार-बार शिकायत के बावजूद दो महीने से नगर पालिका कोई कार्रवाई ध्यान नहीं दे रही। शिकायतकर्ता की मानें तो अब आसपास के लोग भी नगर पालिका अधिकारियों से नाराज हो चले हैं। मजबूर होकर सीएम विंडो पर गुहार लगानी पड़ी।