फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Pawan Kumar Valmiki becomes section head

Mahendragarh-Narnaul News: पवन कुमार वाल्मीकि बने खंड प्रधान

Fri, 02 Feb 2024 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Pawan Kumar Valmiki becomes section head
महेंद्रगढ़। खंड पंचायत एंव विकास कार्यालय में वीरवार को ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रवि बिड़लान ने की। बैठक में सर्वसम्मति से पवन कुमार वाल्मीकि को महेंद्रगढ़ खंड प्रधान चुना गया है। प्रधान पवन कुमार वाल्मीकि ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी मिली है वह बेखूबी निभाएंगे तथा कर्मचारियों की हक मांगों पर कभी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 से गांवों में सफाई कर्मचारी अपने कार्यों को सुचारू रूप से करते आ रहे हैं। अब 17 साल के इस लंबे समय के बाद सरकार ने एक भी कर्मचारी को पक्का नहीं किया है।
विज्ञापन

गांवों के सफाई कर्मचारी गंदगी को साफ करते हुए खुद बीमार हो रहे तथा कुछ साथी अपनी जान जोखिम में डालकर कार्य करते हैं। लेकिन हरियाणा सरकार उनकी मांगों पर अभी तक कोई विचार नहीं किया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि ग्रामीण कर्मचारियों को सफाई के आधुनिक उपकरण, सेफ्टी उपकरण, ग्लाउज, मास्क, साबुन आदि उपलब्ध करवाए जाए। इसके अलावा वर्ष 2020 से पीएफ, ईएसआई वेतन से लगातार काटा जा रहा हैं। इसलिए कर्मचारियों को जरूरत पड़ने पर इसकी सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही। इस मौके पर अनिल मालड़ा, सोनू, सतबीर भगड़ाना, अशोक, पप्पू, सोनू, कृष्ण, पूनम देवी व सुमन देवी सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed