{"_id":"61e30d1ca0d3201bfa3745df","slug":"passengers-upset-due-to-lack-of-regular-bus-operation-on-rural-routes-narnol-news-rtk635822768","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण रूटों पर नियमित बस संचालन नहीं होने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण रूटों पर नियमित बस संचालन नहीं होने से यात्री परेशान
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर खड़ी मिनी बस।
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य परिवहन द्वारा ग्रामीण रूटों से शुरू की गई बस सेवा को नियमित नहीं चलाने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नारनौल डिपो ने महज 12 दिनों में ही यह बस सेवा बंद कर दी है। बता दें कि 3 जनवरी को राज्य परिवहन नारनौल डिपो द्वारा महेंद्रगढ़ से वाया बवानियां व कुंड होते हुए नारनौल के लिए एक मिनी बस सेवा शुरू की थी, लेकिन अब इस बस के नियमित रूप से नहीं चलने से ग्रामीण रूटों पर भी यात्रियों में असमंजस की स्थिति बनी रहती है।
बसें नहीं चलने से यात्रियों को दो-दो घंटे बस का इंतजार कर निराश होना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीण रूटों से दूसरी बस जो महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से पिछले 15 सालों से सुबह 5:50 बजे चलकर डुलाना, मेघनवास चौक, बवानियां, सुंद्रह, भोजावास, गोमला, ऊंचा, नीचा, भैरू का बांस कुंड, रेवाड़ी होकर सीधी गुरुग्राम के लिए आवागमन करती थी, लेकिन यह बस सेवा भी पिछले दो माह से बंद है।
रेवाड़ी, गुरुग्राम व दिल्ली के लिए सुबह महज एक बस सेवा
महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से गुरुग्राम होते हुए दिल्ली के धौलाकुंआ तक मात्र एक बस सेवा है। ऐसे में प्रतिदिन हजारों की संख्या में इन स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। शहर से सुबह के समय गुरुग्राम व दिल्ली के लिए न ही तो कोई ट्रेन है औ न ही बस की सुविधा है।
विज्ञापन
इन ग्रामीण रूटों पर मिले बस सुविधा:
समाजसेवी रामनिवास पाटोदा ने बताया कि 3 जनवरी को रोडवेज विभाग ने ग्रामीण रूटों पर लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से एक मिनी बस सेवा शुरू की थी। यह बस महेंद्रगढ़ के मसानी चौक से दोपहर के एक बजे चलकर डुलाना, मेघनवास चौक, बवानियां, सुंद्रह, भोजावास, गोमला, ऊंचा, नीचा, भैरू का बांस कुंड होकर सीधी नारनौल के लिए प्रस्थान करती थी, लेकिन प्रतिदिन संचालन नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रामनिवास पाटोदा व ग्रामीणों ने महाप्रबंधक नवीन शर्मा, डीआई विक्रम सिंह व महेंद्रगढ़ बस स्टैंड इंचार्ज सुरेश कुमार से मांग की है कि इन दोनों बस सेवा को दोबारा बहाल किया जाए।
कोरोना संक्रमण के चलते शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं। इसके कारण इन रूटों पर सवारियों की संख्या काफी हो गई थी। सामान्य हालात होने एवं शिक्षण संस्थान खुलने पर इसका पुन: संचालन कर दिया जाएगा।
- सुरेश कुमार, अड्डा इंचार्ज महेंद्रगढ़