फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Participants will learn the nuances of research writing and publishing in the international workshop.

Mahendragarh-Narnaul News: अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में शोध लेखन व प्रकाशन की बारीकियां सीखेंगे प्रतिभागी

Tue, 03 Sep 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 03 Sep 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Participants will learn the nuances of research writing and publishing in the international workshop.
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने 9 से 13 दिसंबर तक आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय शोध लेखन एवं प्रकाशन कार्यशाला की विवरणिका का सोमवार को विमोचन किया।
विज्ञापन

प्रायोगिक अनुसंधान विषय पर केंद्रित इस कार्यशाला का आयोजन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट स्टडीज द्वारा ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। कार्यशाला के माध्यम से शोधार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित जर्नल्स के प्रमुख संपादकों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि अवश्य ही यह आयोजन प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित विशेषज्ञों से शोध लेखन व प्रकाशन की बारीकियों को जानने-समझने का अवसर प्रदान करेगा। कार्यशाला के निदेशक प्रो. रंजन अनेजा ने बताया कि कार्यशाला की शुरुआत स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट स्टडीज द्वारा वर्ष 2022 में की गई थी। इसी कड़ी में इस वर्ष 9 से 13 दिसंबर तक आयोजन किया जाएगा। पिछले वर्ष कार्यशाला में 5 देशों के 113 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

विश्वभर से विशेषज्ञ होंगे शामिल
कार्यशाला के संयोजक डॉ. अजय कुमार ने कहा कि कार्यशाला में प्रो. अमिताव चट्टोपाध्याय, एसोसिएट एडिटर, जर्नल ऑफ मार्केटिंग व आईएनएसईएडी, फ्रांस; प्रो. दीपायन बिस्वास, एडिटर इन चीफ, जर्नल ऑफ बिजनेस रिचर्स और यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ फ्लोरिडा, यूएसए; प्रो. जैकब गोल्डनबर्ग, सह-संपादक (इन-कमिंग), जर्नल ऑफ कंज्यूमर रिसर्च और एरिसन स्कूल ऑफ बिजनेस आदि विशेषज्ञ वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed