कनीना। गांव धनौंदा में पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि बसपा नेता एवं समाजसेवी अतरलाल ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूबेदार श्रीराम बाघोत ने की। समारोह में पूर्व सैनिकों, किसानों, मजदूरों और युवाओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने देवीलाल के किसान, मजदूर, बुजुर्ग, विधवा और वंचित वर्गों के हित में किए कार्यों को याद किया। अतरलाल ने कहा कि देवीलाल ने जनहित को राजनीति में प्राथमिकता दी। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाजसेवा करने का आह्वान किया। इस मौके पर कप्तान रणधीर कुमार, राकेश यादव, दानसिंह प्रजापत सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद