फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Oxygen plant will be ready in two months at Civil Hospital Kanina

नागरिक अस्पताल कनीना में दो महीने में बनकर तैयार होगा ऑक्सीजन प्लांट

Sat, 14 Aug 2021 09:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant will be ready in two months at Civil Hospital Kanina
कनीना। उप नागरिक अस्पताल कनीना में तकरीबन 28 लाख रुपये की लागत से ऑक्सीजन प्लांट दो महीने में बनकर तैयार होगा। एसएमओ डॉ. धर्मेंद्र यादव ने बताया कि शनिवार को उप नागरिक अस्पताल कनीना में ऑक्सीजन प्लांट के कार्य का शुभारंभ हो गया है। इसका अनुमानित खर्चा तकरीबन 28 लाख रुपये है। शनिवार को इस प्लांट के लिए सामग्री आना शुरू हो गया है। यह प्लांट 15 से 20 साल तक काम करेगा।
विज्ञापन

इस प्लांट को अस्पताल के गेट के पास 8 बाई 4 मीटर में लगाया जाएगा। 15 दिन में इसका फाउंडेशन तैयार किया जाएगा। उसके 10 दिन बाद मशीन लगा दी जाएगी तकरीबन दो महीने में यह ऑक्सीजन प्लांट तैयार हो जाएगा। जिस पर डीजी सेट लगाया जाएगा। इसके साथ ही सोलर लाइट का भी प्रबंध करने का प्रयास किया जा रहा है। ऑक्सीजन प्लांट से 250 एलपीएम ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। जहां 2019 में कॉवीड-19 से संक्रमित होकर मरीज ऑक्सीजन की कमी से मर रहे थे। उस सम उप नागरिक अस्पताल कनीना में ऑक्सीजन सिलेंडरों की एक बार कमी आ गई थी। जिसको देखते हुए सीएमओ नारनौल ने अमरीकारेस इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट से संपर्क किया। फाउंडेशन ने 2 महीने में ऑक्सीजन प्लांट को तैयार करके देने की बात कही है। वही क्षेत्र के लोगों ने संस्था का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

उप नागरिक अस्पताल कनीना के अंतर्गत आते हैं 36 गांव
उप नागरिक अस्पताल कनीना के अंतर्गत 36 गांव आते हैं। अगर कोरोना की तीसरी लहर आती है तो क्षेत्र के लोगों को ऑक्सीजन की कमी महसूस नहीं करने दी जाएगी। जिसके लिए ऑक्सीजन प्लांट का कार्य शुरू कर दिया है। उप नागरिक अस्पताल कनीना में आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ-साथ यहां पर उनको कार्ड के फायदे भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
यह ऑक्सीजन प्लांट तकरीबन दो महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। अगर कोरोना की तीसरी लहर आती है तो उप नागरिक अस्पताल कनीना में ऑक्सीजन की कमी नहीं आने दी जाएगी। आने वाले 2 से 3 महीने में अस्पताल में सर्जरी कल स्टाफ भी आ जाएगा जिसके लिए हमारा प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed